सुदिती ग्लोबल एकेडमी में श्रीराम कथा महोत्सव
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी : :अवनीश कुमार :: Date :: 4 .10 .2022 ::सुदिती ग्लोबल एकेडमी में श्रीराम कथा महोत्सव
प्रेममूर्ति पूज्य प्रेम भूषण जी महाराज की प्रेस वार्ता सुदिती ग्लोबल एकेडमी में श्रीराम कथा महोत्सव का चतुर्थ दिवस समय से पूर्व ही श्रीराम कथा सुनने पंडाल में पहुंच जाते हैं राम भक्त मैनपुरी- जिसने भगवत भजन में अपने आप को रमा लिया, वही भगवान को जान पाया और जो भगवत भजन में नहीं रमा वह संसार में रम गया। भगवान की माया सब को भ्रमित किये हुए है। मनुष्य जानता है कि साथ कुछ नहीं जाने वाला फिर भी माया के आवरण के कारण सभी जगत में फंसे रहते हैं। जो मोह माया से बच गया उसको ही भगवान की कृपा प्राप्त होती है।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041
यह विचार सुदिती ग्लोबल एकेडमी विद्यालय परिसर में चल रहे नौ दिवसीय रामकथा महोत्सव में चतुर्थ दिन श्रीधाम अयोध्या धाम के ख्याति प्राप्त सरस श्रीराम कथावाचक प्रेममूर्ति पूज्य प्रेमभूषणजी महाराज ने व्यक्त किये। महाराज जी ने भगवान राम के तीन भाइयों भरत, लक्ष्मण और शत्रुघन के जन्म और भगवान राम की बाल लीलाओं की कथा सुनाई। भगवान् की बाल लीला की कथा सुन श्रोता भाव विभोर होकर झूमते रहे। उन्होंने कहा कि भगवान् जन्म नहीं लेते बल्कि प्रकट होते हैं। पूज्यश्री ने कहा कि बच्चों का नामकरण संस्कार विधि सम्पन्न होना चाहिए। इसका पूरे जीवन पर प्रभाव पडता है। देवी पक्ष की चर्चा करते हुए उन्होने बताया कि भारतीय संस्कृति मातृ-प्रधान रही है, तभी तो भगवान को भी त्वमेव माता से संबोधित करते हैं। भगवान् कण कण में विराजमान है, अजन्मा हैं। पूज्य श्री ने कहा कि राम कथा जीवन का सार है। जीव किसी भी रूप में क्यों ना हो राम कथा सुनने से उसका कल्याण हो जाता है। महाराज जी ने जब “हम राम जी के राम जी हमारे हैं”, आई बहार हँसते हँसते, आया सांवला सरकार हँसते नाम रह जाएगा आदमी का राम को मान ले मेरे प्यारे आँगन में बधाइयां बाजे आदि भजनों का गायन किया, वैसे ही पूरा कथा पंडाल राममय हो गया। पंडाल मैं जय श्री राम, जय सियाराम के नारे गूंजते रहे।इससे पूर्व प्रेमभूषणजी महाराज के व्यास पीठ पर विराजित होने से पहले व्यासपीठ की विधिवत पूजा की गई। उनके व्यास पीठ पर विराजने के बाद कथा संयोजक डॉक्टर राम मोहन, डॉक्टर कुसुम मोहन, डॉक्टर अजय पाल सिंह जी एवं सुशीला देवी, कुसुम, डा आनंद, डा नीलम, लक्ष्मण कुमार, मनोरमा (नगरपालिका अध्यक्ष), अशोक चौहान (पूर्व विधायक), विनोद अहलावत एवं परिवार, सौरभ मिश्रा एवं प्रमिता मिश्रा, मयंक यादव, मालती देवी, देवेंद्र सिंह इटावा, अरविंद यादव अरुणा यादव, रजनी गंभीर, सोनाली मिश्रा, राजीव शर्मा अंजना शर्मा सिरसागंज,पीयूष कालरा एवं परिवार आदि ने महाराज जी को माला पहनाकर और व्यासपीठ का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान डॉ सुमंत गुप्ता, हरी बाबू गुप्ता, बीनू बंसल, वीर सिंह भदौरिया, डॉ राकेश गुप्ता, अनिल अग्निहोत्री, महेश मिश्रा, सुभाष गुप्ता, चंद्र प्रकाश पांडे, वीटू यादव, शिव चरण उपाध्याय, नवीन पालीवाल, अनिल गुप्ता, मनीष तापडिया, प्रमोद दुबे बाबाजी, गौरवानंद आदि मौजूद थे श्रीराम कथा का वाचन शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी प्रांगण में 8 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 3.30 बजे से शाम 7.00 बजे तक हो रहा है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |