युगांतर त्रिपाठी के जन्मदिन के अवसर पर नगर वासियो ने भरपूर प्यार और स्नेह से उनका जन्मदिन मनाया – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

युगांतर त्रिपाठी के जन्मदिन के अवसर पर नगर वासियो ने भरपूर प्यार और स्नेह से उनका जन्मदिन मनाया

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी : :अवनीश कुमार   :: Date ::07 .10 .2022 ::युगांतर त्रिपाठी के जन्मदिन के अवसर पर नगर वासियो ने भरपूर प्यार और स्नेह से उनका जन्मदिन मनाया

कुरावली एस डी एम के लिए आज का दिन है खास कुरावली- एस डी एम युगांतर त्रिपाठी के जन्मदिन के अवसर पर नगर वासियो ने भरपूर प्यार और स्नेह से उनका जन्मदिन मनाया। पूरे दिन क्षेत्र से लोग उन्हें बधाई और उपहार दे कर मुबारक बाद देते रहे। लेकिन ये अधिकारी ऐसे ही खास नही बने है इनका राजस्व विभाग के प्रति समर्पण इनको खास बनाता है।

दरहसल मामला जनपद मैनपुरी के तहसील कुरावली एस डी एम के जन्म दिन का है। आज 7 अक्टूबर 2022 शुक्रवार को एस डी एम युगांतर त्रिपाठी जी का 31 वाँ जन्मदिन है। परन्तु खास दिन होने के बाद भी पूरा समय इन्होंने बिना छुट्टी लिए राजस्व विभाग को समर्पित कर दिया। तो लोगो ने भी ऐसे परिश्रमी अधिकारी को खूब ही सरहाया और जन्मदिन की मुबारकबाद देने आफिस पहुच गए। कुछ देर का समय निकाल एस डी एम ने भी सभी का मन रख केक काट सबका मुह मीठा कराया। इस अवसर पर एस डी एम युगांतर त्रिपाठी, नायाब कानिगो, प्रधानाचार्य जाज़िब उमर, पत्रकार राशिद हुसैन, पत्रकार इरशाद अली खान, सज्जू मंसूरी, व दर्जन भर लोग मौजूद रहे।

कुरावली एस डी एम क्यो है लोकप्रिय

एस डी एम युगांतर त्रिपाठी 31 वर्षीय युवा अधिकारी है, जिससे ये क्षेत्र में भृमण करते रहते है। इन्हें अधिकांश पैदल निरीक्षण करते हुए देखा जाता है। तो वही राजस्व विभाग का कार्य करने के लिए ये युवा अधिकारी न रात देखते है न दिन। अपने कर्तव्यों का पालन करना और निष्पक्ष कार्य करना इनको ओर अधिकारियों से खास बनाता है, यही कारण है कि ये नगर में लोकप्रिय है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!