12 को आएंगे राकेश टिकैत, गुलाब बाड़ी मैदान में करेंगे किसान महापंचायत
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : अयोध्या::फूलचन्द्र :: Date ::2 .11 .2022 ::02 नंबर अयोध्या ।आगामी 12 नवंबर 2022 दिन द्वितीय शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं फायर ब्रांड किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत फैजाबाद आ रहे हैं और भारतीय किसान यूनियन मंडल इकाई अयोध्या द्वारा गुलाब बाड़ी मैदान में आयोजित किसान महापंचायत को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा एडवोकेट ने कहा कि चौधरी राकेश टिकैत जी के साथ राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पं0 राजपाल शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह सहित तमाम किसान नेता शामिल होंगे । किसान महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क किया जा रहा है।ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
