अयोध्या पुलिस द्वारा 04 अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार 24 मोटर साईकिल व एक सेंन्ट्रो कार सहित कुल 25 वाहन एवं चाभियां बरामद। – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अयोध्या पुलिस द्वारा 04 अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार 24 मोटर साईकिल व एक सेंन्ट्रो कार सहित कुल 25 वाहन एवं चाभियां बरामद।

1 min read

थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या पुलिस द्वारा 04 अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983

अयोध्या: (फूलचन्द्र- ब्यूरो रिपोर्ट )


थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या पुलिस द्वारा 04 अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार 24 मोटर साईकिल व एक सेंन्ट्रो कार सहित कुल 25 वाहन एवं चाभियां बरामद।

       प्रेस नोट – दिनांक 07.06.21

श्री शैलेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद-अयोध्या महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयपाल सिंह के निर्देशन तथा श्री पलाश बंसल सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर अयोध्या के कुशल पर्यवेक्षण में श्री नितीश कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक थाना को0नगर जनपद अयोध्या मय टीम द्वारा दिनांक 07.06.2021 को चार अंतर्जनपदीय वाहन चोरो को गिरफ्तार कर कब्जे से 25 अदद वाहन चोरी के बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

उल्लेखनीय है कि श्री नितीश कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय हमराह पुलिस बल उ0नि0 श्री सुनील कुमार यादव चौकी प्रभारी रिकाबगंज , उ0नि0 श्री जगन्नाथ मणि त्रिपाठी चौकी प्रभारी सिविल लाइन , उ0नि0 श्री दिवाकर चौकी प्रभारी रामनगर , हे0का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज , का0 विश्व दीपक तिवारी , का0 नीरज कुमार, का0 शिवा यादव ,का0 रजत कुमार तथा चीता मोबाइल 08 के आरक्षी रौनक सिंह चीता मोबाइल सिविल लाइन के आरक्षी संदीप यादव एवं एसओजी0 टीम के मुख्य आरक्षी संजय यादव तथा सर्विलांस टीम के आरक्षी लल्लू यादव , मनीष कुमार तिवारी , आनन्द प्रजापति के द्वारा दिनांक 07.06.21 को गुरुगोविन्द सिंह चौराहा के पास से अभियुक्त नं0 1. विकास दुबे पुत्र श्री राजेन्द्र प्रसाद दुबे निवासी मीरपुर कांटे थाना रौनाही जनपद अयोध्या , 02. विजय कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी रत्नाभारी थाना रौनाही जनपद अयोध्या , 03. विनोद मिश्रा पुत्र राम अभिलाख मिश्रा निवासी भुपियापूरा सरैंया थाना गोसांईगंज जनपद अयोध्या , 04. शक्ति सिंह पुत्र बेचन सिंह निवासी तुलसीपुर माझर पूरेडाली का पुरवा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर मौदहा सिविल लाइन क्षेत्र से झाड़ियों मे छिपा कर रखी गयी कुल 24 मोटरसाइकिल व 01 सेन्ट्रो कार बरामदगी की गयी है।
अभियुक्तगण ने पूछतांछ मे बताया कि उक्त मोटरसाइकिलें हम लोगो ने मिल कर फैजाबाद , गोण्डा, बस्ती , लखनऊ से चोरी किये है। और इनकी बिक्री कर जो पैसा मिलता है। उसे आपस मे बांट कर अपना खर्चा चलातें है। उक्त बरामद वाहनों के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर 0344/21 धारा 41/411/413/414/419/420/467/468/471 भादवि0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नोटः-… उपरोक्त सराहनीय कार्य हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या महोदय द्वारा टीम को 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
01. विकास दुबे पुत्र श्री राजेन्द्र प्रसाद दुबे निवासी मीरपुर कांटे थाना रौनाही जनपद अयोध्या ,
02. विजय कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी रत्नाभारी थाना रौनाही जनपद अयोध्या ,
03. विनोद मिश्रा पुत्र राम अभिलाख मिश्रा निवासी गोपियापुर सरैंया थाना गोसांईगंज जनपद अयोध्या ,
04. शक्ति सिंह पुत्र बेचन सिंह निवासी तुलसीपुर माझर पूरेडाली का पुरवा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा
आपराधिक इतिहासः-
1.अभियुक्त विकास दूबे
• मु0अ0स0 0140/2021 धारा 323/325/504/506 भा0द0वि0 थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
• मु0अ0स0 0344/2021 धारा 41/411/413/414/419/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना को0नगर, अयोध्या ।
2. अभियुक्त विनोद मिश्रा
• मु0अ0स0 0192/2020 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर अधिनियम थाना दुबौलिया जनपद बस्ती ।
• मु0अ0सं0 0012/2020 धारा 379/411 भा0द0वि0 ( वाहन चोरी) थाना दुबौलिया जनपद बस्ती ।
• मु0अ0सं0 0221/2021 धारा 8/21 NDPS ACT थाना गोशाईंगज जनपद अयोध्या ।
• मु0अ0सं0 0034/2020 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना कलवारी जनपद बस्ती ।
• मु0अ0सं0 0051/2020 धारा 41/411/413/467/468/420 भा0द0वि0 थाना गोशाईगंज जनपद अयोध्या ।
• मु0अ0स0 0344/2021 धारा 41/411/413/414/419/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना को0नगर, अयोध्या ।

बरामद वाहनों का विवरण-
01. हीरो होण्डा स्पेलण्डर UP 43 AL/2556
02. पल्सर UP 42 AH /3806
03. पैशन प्रो UP 42 AB/7189
04. पैशन प्रो UP 42 U/7712
05. स्पलेण्डर UP 43 AB / 0959
06. स्पलेण्डर UP 43 W / 7792
07. स्पलेण्डर काली बिना नंम्बर चेचिस / इंजन नंम्बर मिटा हुआ है।
08. पल्सर सिल्वर रंग UP 42 J/ 1333
09. स्कूटर UP 44 L / 0177
10. पल्सर काला रंग UP 42 AA / 6560
11. बजाज डिस्कवर UP 42 L / 8139
12. हीरो होण्डा डीलक्स UP 51 AN / 6261
13. होण्डा साइन बिना नम्बर चेंचिस नम्बर 7945104 इंजन नंम्बर 73500443
14. पैशन प्रो बिना नम्बर चेंचिस नंम्बर 42245 इंजन नम्बर 53071
15. हीरो स्प्लेन्डर प्रो बिना नम्बर चेंचिस नम्बर 65745
16. टीवीएस0 अपाचे UP42 AS / 5718
17. पैशन प्लस AP 29K / 4140
18. स्पलेण्डर प्लस DL 95 BP / 5250
19. स्पलेण्डर प्लस बिनां नम्बर इंजन / चेचिंस नम्बर मिटा हुआ है।
20. महिन्द्रा सेन्ट्रो बिनां नम्बर इंजन / चेचिंस नम्बर मिटा हुआ है।
21. बजाज प्लैटिना DL SQ / 1668 इंजन / चेचिंस नम्बर मिटा हुआ है।
22. हीरो होण्डा पैशन प्रो UP 32 B / 8760 इंजन / चेचिंस नम्बर मिटा हुआ है।
23. अपाचे UP 45 H / 7929
24. अपाचे बिना नम्बर इंजन / चेचिंस नम्बर मिटा हुआ है।
25. सेन्ट्रो कार बिना नम्बर चेचिस नम्बर 65977554 इंजन नम्बर 970866
गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी का नाम-
01. श्री नितीश कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक थाना को0नगर अयोध्या
02. उ0नि0 श्री जगन्नाथ मणि त्रिपाठी चौकी प्रभारी सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
03. उ0नि0 श्री सुनील कुमार प्रभारी चौकी रिकाबगंज थाना कोतवाली नगर जनपद
04. उ0नि0 श्री दिवाकर चौकी प्रभारी रामनगर थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
05. उ0नि0 श्री राम प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी नवीन मण्डी कोतवाली नगर जनपद अयोध्य
06. उ0नि0 श्री सर्वदमन सिंह चौकी प्रभारी जेल कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
07. हे0का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
08. हे0का0 संजय यादव (एस0ओ0जी टीम) जनपद अयोध्या
09. का0 लल्लू यादव ( सर्विलांस टीम) जनपद अयोध्या
10. का0 मनीष कुमार तिवारी ( सर्विलांस टीम) जनपद अयोध्या
11. का0 आनन्द प्रजापति ( सर्विलांस टीम) जनपद अयोध्या
12. का0 मो0 राशिद थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
13. कां0 रजत कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
14. का0 नीरज कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
15. कां0 शिवा यादव थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
16. कां0 रौनक सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
17. का0 संदीप यादव थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या👇|


ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!