Mainpuri News :: दंगाइयों के साथ खड़ी रहती थीं पिछली सरकारें-भूपेंद्र चौधरी – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Mainpuri News :: दंगाइयों के साथ खड़ी रहती थीं पिछली सरकारें-भूपेंद्र चौधरी

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: Date ::25 .11 .2022 :: दंगाइयों के साथ खड़ी रहती थीं पिछली सरकारें-भूपेंद्र चौधरी

किशनी में भाजपा के बूथ सम्मेलन में गरजे प्रदेश अध्यक्ष किशनी /मैनपुरी – गुरुवार को नगर के दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पिछली सरकारों पर जमकर बरसे।उन्होंने किशनी व भोगांव विधानसभा के बूथ अध्यक्ष व सेक्टर संयोजकों को जीत का मार्गदर्शन दिया।प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहाकि जिन सरकारों में संकट मोचन मन्दिर,अयोध्या,लखनऊ कचहरी में विस्फोट हुए उनके दंगाइयों के मुकदमों को तत्कालीन सरकारों ने वापस करने का काम किया था।पिछली सरकारें दंगाइयों के साथ खड़ी रहती थीं।केंद्र की नरेंद्र मोदी व यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने हर वर्ग का विकास किया जिसके कारण आज जनता में भाजपा की लहर चल रही है।भाजपा में परिवारवाद नहीं है नीचे बूथ अध्यक्ष ऊपर राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।वर्ष 2014 के बाद भाजपा ने कई राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए लेकिन सपा मुलायम के बाद अखिलेश अब डिम्पल पर आकर रुक गयी है।वहां एक ही परिवार के लोग अध्यक्ष पद पर काबिज हैं।सपा सरकार में केवल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का विकास हुआ है।इस समय भ्रष्टाचार अपराध शून्य के शिखर पर है।बड़े बड़े अपराधी अनैतिक संपत्ति अर्जित करने वालों पर कार्यवाही हो रही है।भाजपा ने बिजली,पानी,सड़क,स्वास्थ्य को पूरा करने का काम किया।समाजवादी पार्टी ने विकास में भी भेदभाव किया।सबका साथ सबका विकास का संकल्प केंद्र व प्रदेश की सरकार पूरा कर रही है।मैनपुरी सीट कभी न जीत पाने की आप सबके मन में जो टीस है उस इतिहास को इस बार जनता बदल देंगी।परिवारवाद के हम आलोचक है सभी मिलकर दूर करेंगे।एक बार भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को काम करने का अवसर जरूर दे।बूथ के अध्यक्ष के नेतृत्व में ही लड़ाई लड़ी जानी है।बूथों की बैठकें कर मतदाता सूची जरूर देख लें।पन्ना प्रमुख घर घर जाकर संपर्क जरूर कर लें और बाहर रहने वाले वोटो से सम्पर्क जरूर कर लें।सभी बूथों पर मन की बात जरूर करनी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा करहल व जसवंतनगर में होनी है।हर हाल में 3 दिसंबर तक घर घर पर्ची वितरित करनी है यह काम बूथ की टीम करेगी।तीन तीन बार पन्ना प्रमुख घर घर जाकर संपर्क करेंगे।मैनपुरी आज भी भाजपा के लिए चुनौती है लेकिन इस बार यहां कमल खिलेगा।बूथ सम्मलेन को खेलकूद मंत्री गिरीश यादव,प्रदेश महामंत्री व ब्रज प्रान्त प्रभारी अश्वनी त्यागी,ब्रज प्रान्त अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी,एटा सांसद राजवीर सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष सन्तोष सिंह,जिला प्रभारी दिनेश वशिष्ठ,पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री,जिला पंचायत अध्यक्ष कन्नौज प्रिया शाक्य ने भी संबोधित किया।सम्मेलन में फरेंजी प्रधान रणवीर शाक्य व जटपुरा प्रधान सुवानल्लाह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने रामनामी दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया।इस मौके पर लोकसभा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य,जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान,अनुराग पांडे,रमाशंकर तिवारी,प्रियरंजन आशू दिवाकर,प्रदीप तिवारी,राहुल राठौर,मनेश चौहान,अनिल मिश्रा,ओमजी दुबे,जीतू सिसौदिया,विशाल बाल्मीकि,नीरज पांडे,रमेशचन्द्र गुप्ता,हृदेश शाक्य,सूर्यप्रताप चौहान,आदेश गुप्ता,राहुल गुप्ता,शेखर चौहान,सुखदेव तोमर,बीनू चौहान,राजा दुबे,शिवानू चौहान,ब्रजेश त्रिवेदी,शिवबख्श शाक्य,गोपाल चौहान,पीयूष गुप्ता,दीपू राठौर,पारस गुप्ता,जितेंद्र चौहान,रानू चौहान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रदीप चौहान राज ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!