Mainpuri News:जनपद न्यायालय में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Mainpuri News:जनपद न्यायालय में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता ::मैनपुरी:: अवनीश कुमार :: Date ::26 .11 .2022 ::जनपद न्यायालय में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी

मैनपुरी 26 नवम्बर, 2022- जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार ने संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सभागार में भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी साथ ही संविधान में उल्लिखित मौलिक कतर्व्यों के प्रति जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक साक्षरता कायर्क्रम का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने समस्त न्यायिक अधिकारियों से अपील की कि शासकीय कतर्व्यों के निवर्हन के दौरान संविधान मयार्दा का पालन करें। उन्होंने कहा कि संवैधानिक आदर्शो, संस्थाओं, राष्ट्र ध्वज व राष्ट्रीय प्रतिको का आदर करें, देश की सम्प्रभुता, अखण्डता की रक्षा करें। वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानवता वाद और ज्ञानाजर्न तथा सुधार की भावना का विकास करें।
इस अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश वंश बहादुर, अपर जनपद न्यायाधीश (पोक्सो) पूनम, अपर जनपद न्यायाधीश एफ.टी.सी.-द्वितीय, राजेश कुमार मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भूलेराम, सिविल जज, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नम्रता सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सत्येन्द्र कुमार चैधरी, सिविल जज (अ.व.)  प्रियंका वर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट शिखा चैधरी, अपर सिविल जज (अ.व.) रचना रावत, अति. सिविल जज प्रशान्त वर्मा, सिविल जज, एफ.टी.सी. रोविन कुमार, आदि न्यायिक अधिकारीगण, कमर्चारीगण उपस्थित रहे। कायर्क्रम का संचालन सत्येन्द्र कुमार चैधरी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय ने किया। कायर्क्रम का समापन अनिल कुमार  जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रगान कराकर किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!