Lakhimpur News:विधायिका ने किया अस्थाई गौशाला का शुभारंभ! नवनिर्मित अस्थाई गौ आश्रय स्थल का विधायिका ने फीता काटकर किया लोकार्पण!
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता :: लखीमपुर खीरी::महताब अंसारी {LMP} :: Published Dt.13.01.2023 :: जनपद खीरी में दिनांक 13.01.2023 को लोकार्पण कार्यक्रम :गौशाला का विधायिका ने किया लोकार्पण,परखी व्यवस्थाएं।

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
Lakhimpur News । ब्यूरो रिपोर्ट : महताब अंसारी । लोकार्पण कार्यक्रम :गौशाला का विधायिका ने किया लोकार्पण,परखी व्यवस्थाएं।
विधायिका ने किया अस्थाई गौशाला का शुभारंभ! नवनिर्मित अस्थाई गौ आश्रय स्थल का विधायिका ने फीता काटकर किया लोकार्पण! बेहजम ब्लॉक की ग्राम सभा रतसिया में अस्थाई गौ आश्रय स्थल का लोकार्पण श्रीनगर विधायिका मंजू त्यागी ने किया!
लखीमपुर-खीरी।बेहजम ब्लॉक की ग्राम सभा रतसिया में अस्थाई गोवंश स्थल का लोकार्पण श्रीनगर विधायिका मंजू त्यागी ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए मंजू त्यागी ने कहा कि सरकार द्वारा लाई गई यह योजना वास्तव में किसान भाइयों के लिए एक वरदान के रूप में परिलक्षित होगी।
इस गौशाला से किसानों को अपनी फसल का छुट्टा जानवरों के द्वारा चर जाने के भय से मुक्ति मिलेगी एवं देखरेख में भी ज्यादा समय नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है वह करती है और यह आप सभी को धरातल पर दिखाई दे रहा है क्योंकि चुनाव से पहले सरकार ने छुट्टा जानवरों से मुक्ति दिलाने का जो वादा किया था वह आज सभी ब्लॉकों में सभी ग्राम सभाओं में बृहद गौशाला का निर्माण कराकर पूरा कर रही है और जिन ग्राम सभाओं में अभी तक गौशाला नहीं बनी है वहां भी आने वाले दिनों में गौशाला का निर्माण अवश्य होगा।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी दिलीप गुप्ता ने कहा कि गौशाला के निर्माण से किसानों की फसलों से जो आय प्राप्त होती है उसमें अवश्य ही बढ़ोतरी होगी और किसान खुशहाल होंगे।
खण्ड विकास अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने गौशाला का निरीक्षण कर उसकी व्यवस्था को देखा एवं उसमें सुधार के रूप में जो कार्य थे उसके बारे में संबंधित अधिकारियों से चर्चा भी किया।लोकार्पण के दौरान श्रीनगर विधायिका मंजू त्यागी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह,ग्राम पंचायत अधिकारी दिलीप गुप्ता, ग्राम प्रधान रमेश चन्द चौरसिया एवम ब्लॉक के अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। पत्रकार महताब अंसारी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
