Mainpuri News:जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कायर्क्रम के लिए अधिकारियों संग बैठक किया:बहुजन प्रेस
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता :: मैनपुरी::अवनीश कुमार {C016} :: Published Dt.13.01.2023 :Time:7:30PM :जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कायर्क्रम के लिए अधिकारियों संग बैठक किया:बहुजन प्रेस

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
Mainpuri News । ब्यूरो रिपोर्ट :अवनीश कुमार । जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कायर्क्रम के लिए अधिकारियों संग बैठक किया
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ पाने के लिए प्राप्त आवेदनों की उप जिलाधिकारी स्वयं गहनता से जांच करें, अधीनस्थों की रिपोर्ट पर निभर्र न रहें:– जिलाधिकारी

मैनुपरी – जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने इस माह में आयोजित होने वाले मा. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कायर्क्रम की तैयारियों संबंधी बैठक मे उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय से कहा कि सामूहिक विवाह योजना का लाभ पाने के लिए प्राप्त आवेदनों की गहनता से जांच करें। वर-वधु, उनके अभिभावकों को कायार्लय बुलाकर भौतिक सत्यापन करें। प्राप्त सभी आवेदन पत्रों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया जाए। सत्यापन के दौरान वर-वधु, उसके अभिभावकों के फोटो अवश्य करायी जायें। योजना का लाभ पात्र, गरीब परिवार की कन्या को मिले सुनिश्चित किया जाए। यदि कहीं अपात्र को योजना में लाभान्वित किया गया, तो संबंधित की जवाबदेही तय कर दंडात्मक कायर्वाही होगी। उन्होने कहा कि जनपद हेतु आवंटित लक्ष्य की पूतिर् हेतु प्रत्येक विकास खंड को 100-100, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को 75 एवं अन्य समस्त अधिशाषी अधिकारी को 25-25 का लक्ष्य आवंटित किया गया है। उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी स्थानीय निकाय आवंटित लक्ष्य की पूर्ति करें। इस हेतु लेखपाल, सचिव, सफाई नायक, ग्राम प्रधानों, राशन डीलर का सहयोग लिया जाये, इनके माध्यम से वार्ड, ग्रामों में ऐसे गरीब परिवारों को जिनके यहां शादी प्रस्तावित है, को चिन्हित कराकर उन्हें योजना में लाभान्वित कराया जाये। पात्रों के चिन्हांकन में जन प्रतिनिधियों, संभ्रात व्यक्तियों का भी सहयोग लिया जाये साथ ही उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी ग्राम भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर गरीब परिवार की बेटियों के बारे में जानकारी करें। यदि कोई बेटी शादी योग्य तो उससे भी फॉर्म भरवाकर योजना में लाभान्वित कर भव्य समारोह में शादी करवायें।
श्री सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि खंड विकास अधिकारियों, अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय द्वारा 619 फॉर्म सत्यापन हेतु उप जिलाधिकारियों को पे्रषित किये गये हैं। जिसमें से मात्र 82 फॉर्म का ही सत्यापन कर रिपोर्ट उप जिलाधिकारियों द्वारा पे्रषित की गयी है। उन्होने सभी उप जिलाधिकारियों को आदेशित करते हुये कहा कि अगले 02 दिन में प्राप्त सभी आवेदनों की स्वयं जांच कर रिपोर्ट जिला समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि इस माह में कायर्क्रम आयोजित कराकर गरीब परिवार की बेटियों की शादी करायी जा सके। सत्यापन के दौरान वर-वधु की आयु सम्बन्धी प्रमाण पत्र, वधु के बैंक खाते का विवरण प्रत्येक दशा में प्राप्त किया जाये, प्राप्त सभी आवेदन पत्रों की गहनता से जांच की जाये। खासतौर पर वर की उम्र 21 एवं वधु की उम्र 18 वर्ष से कम न हो इस हेतु आवेदन पत्र के साथ वर-वधु का शैक्षिक प्रमाण-पत्र, मनरेगा जाॅब कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि में कोई न कोई दस्तावेज अवश्य लगवाया जाये, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग की दशा में जाति प्रमाण-पत्र संलग्न कराया जाये। भौतिक सत्यापन के समय वर-वधु की आयु, आय के प्रमाण पत्र की जांच गहनता से की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्र में संबंधित उप जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित खंड विकास अधिकारी प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच, पात्र को लाभान्वित कराने के लिए जिम्मेदार होंगे, पात्रता का चयन पूरी सावधानी से किया जाये। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 02 लाख वाषिर्क आय सीमा के अन्तगर्त आने वाले परिवारों की वयस्क पुत्रियों के विवाह हेतु इस योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। सभी वर्गों के जरूरतमंद, निराश्रित परिवारों की कन्याओं के विवाह हेतु सामूहिक आयोजन किया जाता है। इस योजना के तहत विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा महिलाओं के विवाह की भी व्यवस्था है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नगरीय निकाय (नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद, नगर निगम) क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत स्तर पर पंजीकरण कराये जाने की व्यवस्था की गई है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पी.पी. सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, करहल, किशनी, घिरोर, कुरावली नवोदिता शर्मा, अंजलि सिंह, गोपाल शमार्, आर.एन.वर्मा, शिव नारायण, युगान्तर त्रिपाठी, समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय आदि उपस्थित रहे, बैठक का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
