Ayodhya News:विकासखंड मसौधा के ग्राम पंचायत कोटसराय एवम सलारपुर में अधिकारियों, कर्मचारियों ने ग्राम चौपाल लगाकर जन शिकायतें सुनी: बहुजन प्रेस
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता ::मसौधा-अयोध्या::फूलचन्द्र {C01} :: Published Dt.13.01.2023 ::Time-8:42PM:: विकासखंड मसौधा के ग्राम पंचायत कोटसराय एवम सलारपुर में अधिकारियों, कर्मचारियों ने ग्राम चौपाल लगाकर जन शिकायतें सुनी: बहुजन प्रेस

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
Ayodhya News । ब्यूरो रिपोर्ट :फूलचन्द्र । मसौधा। 13जनवरी। प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगाने के शासन के निर्देश के क्रम में विकासखंड मसौधा के ग्राम पंचायत कोटसराय एवम सलारपुर में अधिकारियों, कर्मचारियों ने ग्राम चौपाल लगाकर जन शिकायतें सुनी। अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल में उपस्थित जनसमूह को जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी भी दी गई।
कोटसराय प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित इस ग्राम चौपाल में जिले से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ डीसी एनआरएलएम कृष्ण कुमार सिंह पहुंचकर ग्राम चौपाल में उपस्थित जनसमूह की समस्याओं का निराकरण करते हुए अपने संबोधन में बताया
कि ग्राम चौपाल में ग्राम पंचायत के लोगों की समस्याओं का निस्तारण अधिकारी एवम कर्मचारीगण ग्राम पंचायत में ही पहुंचकर कर रहे हैं जिसका लाभ ग्रामसभा वासियों को उठाना चाहिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री सिंह ने पंचायत भवन के भूमि विवाद की समस्या का मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया।
उपरोक्त दोनों ग्राम चौपाल में उपस्थित ग्राम विकास, ग्राम पंचायत, समाज कल्याण, राजस्व विभाग , खाद्य एवं रसद विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने अपने अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। ग्राम चौपाल कोट सराय में 14 एवं सलारपुर में तीन शिकायतें आईं जिनका तत्समय में ही निस्तारण कर दिया गया।

ग्राम चौपाल में मुख्य रूप से संयुक्त खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा, एडीओ आईएसबी संतोष पांडे, नरेंद्र कुमार पांडे, एडीओ पंचायत जीशान हैदर, एडीओ समाज कल्याण अनिकेत पांडे, , एडीओ एजी प्रह्लाद राव,ग्राम पंचायत अधिकारी महानुभाव प्रियदर्शन, आश्मीन बानो ,लेखपाल जितेंद्र विश्वकर्मा , बीएमएम निधि श्रीवास्तव ,शैलेश कुमार वर्मा सहित ग्राम प्रधान कोटसराय चंद भास्कर यादव,प्रधान सलारपुर अश्वनी कुमार ,रोजगार सेवक रमेश यादव, पवन कुमार सहित ग्राम सभा वासी उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
