नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Mainpuri News:ओ.डी.एफ. प्लस ग्राम पंचायतों को सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनाने, ग्राम के अमृत सरोवर को पिकनिक प्वाइंट के रूप में विकसित करने में सहयोग करें प्रधान – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Mainpuri News:ओ.डी.एफ. प्लस ग्राम पंचायतों को सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनाने, ग्राम के अमृत सरोवर को पिकनिक प्वाइंट के रूप में विकसित करने में सहयोग करें प्रधान

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :: मैनपुरी::वनीश कुमार  {C016} :: Published Dt.10.05.2023 :Time:7:50PM :ओ.डी.एफ. प्लस ग्राम पंचायतों को सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनाने, ग्राम के अमृत सरोवर को पिकनिक प्वाइंट के रूप में विकसित करने में सहयोग करें प्रधान:बहुजन प्रेस -संपादक : मुकेश भारती  :www.bahujanindia24news.com


ब्यूरो चीफ :अवनीश कुमार

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983


Mainpuri News ।  ब्यूरो रिपोर्ट :अवनीश कुमार। ओ.डी.एफ. प्लस ग्राम पंचायतों को सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनाने, ग्राम के अमृत सरोवर को पिकनिक प्वाइंट के रूप में विकसित करने में सहयोग करें प्रधान – जिलाधिकारी

ग्राम पंचायत सचिवालय कंप्यूटरीकृत किए जाएं, वहां से ग्रामीणों को संचालित योजनाओं का लाभ मिले- अविनाश कृष्ण सिंह

सभी योजनाओं से ग्राम पंचायत को संतृप्त करने वाले ग्राम प्रधान होंगे सम्मानित, ऐसे ग्राम प्रधानों को प्रदेश स्तर पर भी सम्मानित कराए जाने के होंगे प्रयास-जिलाधिकारी

मैनपुरी – जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने विकास विभाग के अधिकारियों, ओ. डी.एफ. प्लस ग्राम पंचायतों के प्रधानों से कलेक्ट्रेट सभागार में संवाद करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों को विकसित ग्राम पंचायत बनाने में अपना योगदान दें. निःस्वार्थ भाव से ग्राम पंचायत को रोशन बनाने में अपनी भूमिका अदा करें, ग्राम पंचायत का प्रत्येक बच्चा विद्यालय जाए. ग्राम में नियमित रूप से साफ-सफाई हो, गांव का प्रत्येक व्यक्ति शौचालय का प्रयोग करें, कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न जाए, प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल का
मैदान विकसित हो और उसमें गांव के बच्चों को खेलने के संसाधन मुहैया हों, ग्राम पंचायत में बने अमृत सरोवर को बेहतर ढंग से विकसित किया जाए. अमृत सरोवर के आस-पास वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाए, ग्रामीणों के बैठने के लिए ग्राम निधि से बेंच बनवाई जाएं. स्ट्रीट लाइट चालू दशा में रहें, सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाए जाए, सी.सी.टी.वी. की जद में ग्राम की पूरी आबादी रहे। श्री सिंह ने कहा कि हर घर में नल के माध्यम से स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाए, विद्यालयों-आंगनवाडी केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें, ग्राम प्रधान नेतृत्व देकर अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कराएं, ग्राम पंचायत के प्रत्येक सरकारी कार्मिकों की जानकारी रखें, विद्यालयों में शिक्षक समय से उपस्थित होकर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें, प्रत्येक गांव में पार्क विकसित किया जाए, बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलने के अवसर मिले ताकि ग्राम पंचायतों से अच्छे खिलाड़ी निकले और अपने देश-प्रदेश का नाम रोशन करें, प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को बेहतर शिक्षा मिले, उनकी प्रतिभा निखरे ताकि भविष्य में यही बच्चे देश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए अपना योगदान दें। उन्होंने ग्राम प्रधानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास संचालित योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन करने में ग्राम स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी आपका पूरा सहयोग करेंगे। उन्होने बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों का आव्हान करते हुये कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के गेहूं उत्पादन करने वाले किसानों का गेहूं निर्धारित समर्थन मूल्य पर विक्रय कराने में अपना सहयोग दें, अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में किसानों से संवाद कर उनका गेहूं 01 स्थान पर एकत्र करा लें, जिला प्रशासन आपके गांव में ही गेहूं की तौल कराकर तत्काल सरकारी दर पर सम्बन्धित किसानों को आर.टी.जी.एस. के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित किया जायेगा, गांव से ही खरीद करने पर किसानों को राहत भी मिलेगी। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने ओ.डी.एफ. प्लस ग्राम पंचायतों के प्रधानों से कहा कि ग्राम सचिवालयम को जन सुविधा केंद्रों के रूप में संचालित कर सभी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने में योगदान करें, सचिवालय में कम्प्यूटर सिस्टम चालू दशा में रहें, ग्राम पंचायत में पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम, पुस्तकालय, निपुणशाला, सी.सी.टी.वी. कैमरे स्ट्रीट लाइट का कार्य तत्काल कराया जाए, निपुणशाला में प्राइमरी विद्यालय के बच्चों को खेल-खेल में शिक्षित किया जाए, आंगनवाड़ी केंद्रों में बाल मैत्री मूत्रालय, शौचालय, बाल चित्रकारी, रंगाई-पुताई, फ्री लर्निंग किट सहित समस्त 18 बिंदुओं से संतृप्त किया जाए, ग्राम पंचायतों की संपत्ति का बेहतर ढंग से रख-रखाव किया जाए, सभी अभिलेख, रिकॉर्ड अद्यावधिक रहे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत को हरा-भरा करने के लिए जहां भी भूमि उपलब्ध हो, वहां वृक्षारोपण कराया जाए और उसकी उचित देखभाल की जाए नाडेप वर्मी कंपोस्ट बनाकर उसमें पशुपालकों, संचालित गौशाला से गोबर मंगाकर खाद बनाई जाए और उस खाद को किसानों को उपलब्ध कराया जाए ताकि रसायनिक खादों की उपयोगिता में कमी आये, किसान जैविक खादों के प्रयोग को बढ़ावा दें ताकि भूमि की मिट्टी की सेहत सुधरे, बेहतर गुणवत्ता का अनाज मुहैया हो । इस दौरान अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सत्येंद्र कुमार, उपायुक्त एन.आर.एल. एम. प. सी. राम, जिला शिक्षा शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता, जिला कार्यक्रम ज्योति शाक्य, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश चन्द, जिला अर्थ एवं संख्यााधिकारी प्रशांत कुमार, जिला दिवसरण अधिकार प्राधिकरण महेंद्र सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी विजय, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी। ओ.डी.एफ. प्लस ग्रामों के प्रधान आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!