नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Rampur News:किसानों के धरने पर नदनऊ गांव की बिजली समस्या का भी मुद्दा गूंजा – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Rampur News:किसानों के धरने पर नदनऊ गांव की बिजली समस्या का भी मुद्दा गूंजा

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता ::रामपुर ::सुमित कुमार {C021} :: Published Dt.24.05.2023 :: किसानों के धरने पर नदनऊ गांव की बिजली समस्या का भी मुद्दा गूंजा:बहुजन प्रेस 


P-323
ब्यूरो रिपोर्ट : सुमित कुमार : रामपुर

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)


Rampur News ।  ब्यूरो रिपोर्ट :सुमित कुमार। किसानों के धरने पर नदनऊ गांव की बिजली समस्या का भी मुद्दा गूंजा। एसडीएम ने जब जेई को फोन किया तो उनकी भी कॉल रिसीव नहीं की। बाद में उपभोक्ता बिजली घर पहुंचे और हंगामा किया।
अधिकारी सोमवार की रात कलक्ट्रेट में धरना स्थल पर किसानों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान शाहबाद के नदनऊ गांव से प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के पास फोन आया। उन्हें बताया गया कि पटवाई बिजली घर के कर्मचारियों का रवैया ठीक नही है। दो साल से ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो रहा है। आधे गांव की बिजली हमेशा बंद रहती है। जेई से लेकर सभी कर्मचारी किसी भी उपभोक्ता का फोन रिसीव नहीं करते हैं।
प्रदेश महासचिव ने एसडीएम को समस्या बताई। एसडीए ने फौरन जेई को फोन लगाया पर उनकी भी कॉल रिसीव नहीं की। बाद में उपभोक्ता पटवाई बिजली घर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उस समय बिजली घर में सिर्फ प्राइवेट लोग ही मौजूद थे। बाद में ग्रामीणों को प्राइवेट मैकेनिक से फाल्ट ठीक कराना पड़ा। आरोप है कि बिजली कर्मी फाल्ट ठीक करने के नाम पर उपभोकताओं से अवैध वसूली करते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!