नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Lakhimpur News:सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी मंदिर और हॉस्पिटल के पास हैं शराब दुकानें – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Lakhimpur News:सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी मंदिर और हॉस्पिटल के पास हैं शराब दुकानें

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :: लखीमपुर खीरी::अमरेंद्र सिंह {LMP} :: Published Dt.15.07.2023 :Time:9:40PM:सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी मंदिर और हॉस्पिटल के पास हैं शराब दुकानें:बहुजन प्रेस -संपादक : मुकेश भारती  :www.bahujanindia24news.com


110
संवाददाता : अमरेंद्र सिंह

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983


Lakhimpur News ।  ब्यूरो रिपोर्ट : अमरेंद्र सिंह  ।  (Month Jully 2023- Lakhimpur News Serial: Weak -03::09Days to 15Days: No-04) (Year 2023 -News No: 85)


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी मंदिर और हॉस्पिटल के पास हैं शराब दुकानें“__”यहा मुनाफा कमाने के लिए न देवालय देखा न विधालय बस खोल दिया मदिरालय!” सुप्रीम कोर्ट ने शराब दुकानों को हाइवे से 500 मीटर दूर करने का आदेश दिया है। लेकिन शहर में रिहायशी क्षेत्र में मंदिरों व चिकित्सालय के आस-पास ही मदिरालय चल रहे हैं। नियम होने के बाद भी ज्यादा राजस्व के चक्कर में ऐसे शराब दुकानों को दूर हटाने आबकारी विभाग गंभीर नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने हाइवे से शराब दुकानों को पीछे करने का ताजा आदेश जारी किया है।
नए ठेके के साथ आबकारी विभाग इस आदेश का पालन सुनिश्चित करेगा। लेकिन इससे पहले खीरी जिले के शहरी क्षेत्र में ज्यादा राजस्व कमाने के चक्कर में आबकारी विभाग लखीमपुर खीरी अपने ही नियम की अनदेखी करते हुए शराब दुकान (मदिरालय) चला रहा है।आधा दर्जन से अधिक शराब दुकान मंदिरों व चिकित्सालयों के आसपास रिहायशी व सार्वजनिक क्षेत्र में स्थित है। आमलोग इन शराब दुकानों से परेशान है। कुछ दुकानों को हटाने की मांग भी की जाती है। लेकिन शराब दुकानें नहीं हटती।ऐसे में विकास भवन लखीमपुर के निकट प्राचीन हनुमान मंदिर के पास शराब व वियर की दुकानें चल रही ह अब लोग शहरी क्षेत्र में मंदिर व व्यवसायिक क्षेत्र में स्थित शराब दुकानों के हटने का इंतजार कर रहे हैं।

विकास भवन के निकट मुख्य मार्ग के पर प्राचीन हनुमान मंदिर के पास देशी शराब व वियर शाप दुकाने स्थित है।शराबियों से आसपास के लोग व राहगीर परेशान हैं। कई दिनों से लोगों में नाराजगी जाहिर दिखी आवागमन करने वाले कई लोग यहां शराब पीने के बाद निकलते हैं अक्सर सड़क हादसे होते है।

“ज्यादा कमाई के लिए रिहायशी क्षेत्र में शराब की दुकानें!”_

शराब ठेकेदार ठेका लेते समय शहर के दुकानों पर ज्यादा रूचि लेते हैं। वजह यहां ज्यादा कमाई होती है। इसके लिए शराब दुकान भीड़भाड़ वाले रिहायशी क्षेत्र में रखा जाता है भले ही आसपास धार्मिक स्थान क्यों न हो। क्योंकि दूर दराज शराब दुकान खोलने पर आमदनी कम होती है। इससे आबकारी विभाग के राजस्व को काफी असर पड़ता है। इसलिए विभाग भी शराब दुकानों को कमाई वाले जगह पर चलाना चाहता है।

“आबकारी नियम मुताबिक 50 मीटर दूर”_

आबकारी नियम के तहत शराब के ठेके जारी करते समय शराब दुकान को धार्मिक स्थान, शैक्षणिक संस्थान, हाइवे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, श्रमिक कालोनी से 50 मीटर दूर रखना है। लेकिन आबकारी विभाग के अधिकारी शराब दुकान हटवाने में रूचि लेने के बजाए इन नियमों का तोड़ निकाल लेते हैं। जिन शिकायत पर शराब दुकान हटाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजना चाहिए उसे ही गलत बता देते हैं।

“एल आर पी – चौकी के निकट राना माडल शाप अंग्रेजी शराब दुकान स्थित है।”

“रोडवेज बस स्टैंड- अंग्रेजी शराब दुकान व देशी ठेका व्यवसायिक क्षेत्र के बीच स्थित है लोगों के विरोध के बावजूद दुकान नहीं हटाया गया।” “कोर्ट के हाइवे से 500 मीटर दूर करने के आदेश का भी नहीं हो रहा है पालन-“यहां मुनाफा कमाने के लिए न देवालय देखा न विद्यालय बस खोल दिया मदिरालय”

शराब उत्पाद विभाग अब मुनाफा कमाने के लिए कोई भी हथकंडा अपनाने को तैयार है। इस बार प्राइवेट प्लेयर्स को शराब दुकानों का लाइसेंस देने में सारे नियम-कानून दर-किनार कर दिए गए न देवालय देखा गया न शिक्षालय की गरिमा का ही ध्यान रखा जहां जगह मिला वहां मदिरालय खोल दिया गया शहर में विकास भवन रोड पर जहां प्राचीन हनुमान मंदिर के आसपास शराब की दुकानें खुल चुकी हैं।

“फैला रहे गंदगी…:शराब की दुकान के आसपास शराब की बोतलों का जमावड़ा लगा रहता है शराबी यहां शराब पी कर बोतल फेंक देते हैं शराब दुकानों के आसपास चखना के कई ठेले लग गए हैं जहां हर शाम हुड़दंग होता रहता है शराबी शराब पी कर सड़क किनारे गंदगी भी फैला देते हैं।

“प्राचीन हनुमान मंदिर के आसपास शराब व वियर की खुली दुकानें!”

शहर के विकास भवन के सामने स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के अगल बगल में व अन्य कई इलाकों में मंदिर के आसपास शराब बेचकर लोगों की आस्था पर चोट की जा रही है अगल -बगल के दुकानदार भी इस शराब दुकान से काफी प्रभावित हैं मंदिर के आसपास शराब की दुकानें खुल जाने से यहां आनेवाली महिलाएं और लड़कियां भी सुरक्षित नहीं हैं यहां पूजा करने आनेवाले श्रद्धालुओं और आसपास के अन्य दुकानदारों का कहना है कि मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलना सही नहीं है इस दुकान को कहीं दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाना चाहिए।
लेकिन दुकानदारों का कहना है कि उत्पाद विभाग की ओर से खोलने के लिए लाइसेंस दिया गया है, इसलिए वे दुकानें खोंलेंगे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!