नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सपा नेता आज़म खान 23 माह बाद रिहा हुये ,समर्थकों में जश्न का माहौल – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

सपा नेता आज़म खान 23 माह बाद रिहा हुये ,समर्थकों में जश्न का माहौल

Azam Khan
😊 Please Share This News 😊

सपा नेता आज़म खान 23 माह बाद रिहा हुये ,समर्थकों में जश्न का माहौल

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पूर्व सांसद व कई बार उत्तर प्रदेश पूर्व समाजवादी सरकार के कैबिनेट मंत्री सपा नेता आजम खान सीतापुर जेल से रिहा हो गए हैं। करीब 23 महीने सजा काटने के बाद आजम खान जेल से बाहर आए हैं। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान जेल से छूटने के बाद सफेद रंग की गाड़ी में जेल से बाहर निकले। मीडियाकर्मियों ने घेर के सवाल पूछने उन्होंने किसी भी सवाल का उत्तर नहीं दिया और मुस्कुराते हुए आगे निकल गए। जेल से निकलने के बाद आजम ने बताया मैं जेल में किसी से नहीं मिला।Azam Khan

आजम खान को 5 दिन पहले हाईकोर्ट ने बीयर बार पर कब्जे से जुड़े केस में जमानत दी थी। यह आखिरी मामला था, जिसमें उन्हें जमानत मिली। हालांकि, जमानत मिलते हीउत्तर प्रदेश पुलिस ने शत्रु संपत्ति मामले में नई धाराएं जोड़कर मामले को लटकाने की पुरजोर कोशिश किया । 20 सितंबर को रामपुर कोर्ट ने ये धाराएं सुनवाई के बाद खारिज कर दीं, जिससे रिहाई का रास्ता साफ हो गया। आजम पर 104 केस दर्ज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आजम खान के दोनों बेटे अदीब और अब्दुल्ला उन्हें लेने पहुंचे। वे 80 गाड़ियों के काफिले के साथ यहां से रामपुर के लिए रवाना हो गए। आजम की रिहाई सुबह 9 बजे होनी थी, लेकिन एक केस में 6000 रुपये जुर्माना नहीं भरा गया था। 10 बजे कोर्ट खुलने पर यह रकम जमा हुई। समय 12.30 बजे के बाद उनकी रिहाई जेल से हो गयी । बसपाई अफवाह उड़ा रहे थे कि आजमखान बसपा में शामिल होंगे। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शोसल मिडिया में बयान देकर आज़म खान को समाजवादी पार्टी का संस्थापक सदस्य बताया और उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया।


यूपी पुलिस ने आजम खान के बिरुद्ध 104 मुकदमे पंजीकृत किया ,एक मामले में दोषसिद्धि पर 2023 में विधायक पद चला गया था
यूपी पुलिस ने आजम खान के खिलाफ 104 मुकदमे दर्ज किया था केवल रामपुर में लगभग 93 मामले दर्ज हैं। 12 मुकदमों में फैसला आ चुका है। कुछ में सजा हुई है और कुछ में प्रोज्कशन सबूत पेश नहीं कर पाई और वे बरी हो गए हैं। जिसमें ट्रायल चल रहा है उन सभी मामलों में उन्हें जमानत पहले मिल चुकी है।

यूपी पुलिस ने आजम खान के समर्थकों की 73 गाड़ियों का सीतापुर से रामपुर जाते समय काटा 1 लाख 49 हज़ार रुपयों का चालान

चुनावी महासफर साल 2022 में भड़काऊ भाषण देने के एक मामले में अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद आजम की विधायकी चली गई थी। आजम खान फरवरी, 2020 में गिरफ्तारी के बाद सबसे पहले रामपुर जेल भेजे गए थे। वहां से उन्हें सुरक्षा कारणों से सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। मई, 2022 में सपा नेता आजम खान जेल से जमानत पर बाहर आ गए थे। इसके बाद एक मामले में सजा होने के बाद 18 अक्टूबर, 2023 को आजम खान ने रामपुर स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद उन्हें पहले रामपुर जेल भेजा गया, फिर सीतापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया था।


 

23 माह बाद रिहा होंगे सपा नेता आज़म खान,समर्थकों में जश्न की तैयारी।

सीतापुर जेल में 23 महीने से बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान मंगलवार सुबह 7 बजे रिहा किए जाएंगे। जेल प्रशासन ने उनकी रिहाई का परवाना जारी कर दिया है और सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। आज़म खान पर कई गंभीर आरोप थे और विभिन्न मामलों में उन्हें दोषी करार दिया गया था। उनकी रिहाई से संबंधित सभी कानूनी औपचारिकताएँ पूरी हो चुकी हैं। जेल प्रशासन ने बताया कि रिहाई से पहले सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

रिहाई की खबर से आज़म खान के समर्थकों में भारी उत्साह है। अनुमान है कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जेल के बाहर जुटकर उनका स्वागत करेंगे।

राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। बसपा के एकमात्र विधायक उमा शंकर सिंह पहले ही आज़म खान को पार्टी में शामिल होने का न्योता दे चुके हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रिहाई के बाद आज़म खान सपा में बने रहते हैं या फिर किसी अन्य दल का दामन थामते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!