नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , DSP Rishikant Shukla:ऋषिकान्त शुक्ला पर एसआईटी की जांच जारी 100 से अधिक सम्पति का खुलासा – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

DSP Rishikant Shukla:ऋषिकान्त शुक्ला पर एसआईटी की जांच जारी 100 से अधिक सम्पति का खुलासा

1 min read
😊 Please Share This News 😊

DSP ऋषिकान्त शुक्ला पर एसआईटी की जांच जारी 100 से अधिक सम्पति का खुलासा

ऋषिकान्त शुक्ला 1998 बैच के पुलिस उपनिरीक्षक के पद पर उत्तर प्रदेश पुलिस ज्वाइन किया था लम्बे समय तक कानपुर में पोस्ट रहे थे एक पुलिस कर्मी की 3 साल से ज्यादा समय तक पोस्टिंग एक ही शहर में कैसे बनी रही सबसे बड़ा सवाल है पुलिस महकमे पर प्रश्न चिन्ह है सपा की सरकार , बसपा की सरकार और बीजेपी की सरकार के मुख्यमंत्री और पूर्व डीजीपी पुलिस सभी इस पुलिस अधिकारी के भेष में छिपे माफिया की पहचान नहीं कर सके सतर्कता विभाग और इनकम टैक्स के अधिकारी इसके द्वारा किये जा रहे ट्रांजेक्शन को क्यों नहीं पकड़ पाये पूरे सरकारी सिस्टम को कैसे एक व्यक्ति मैनेज किये हुए था पूरे प्रदेश में केवल एक ही अधिकारी नहीं होगा अभी और भी पुलिस विभाग में ऋषिकांत शुक्ला छुपे हुए है उनकी पहचान भी सरकार को करनी चाहिये।

ऋषिकांत शुक्ला और अखिलेश दुबे और दिलीप रायबलवानी पुलिस की गिरफ़्तारी की डर से फरार :-उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 दिन पूर्व मैनपुरी के भोगांव डीएसपी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित कर दिया है तब से ऋषिकांत शुक्ला अंडर ग्राउंड छिपे हुए हैं जिनकी तलाश में मैनपुरी पुलिस और कानपुर की पुलिस समेत क्राइम ब्रांच पुलिस सर्च वारण्ट और गिरफ़्तारी वारण्ट के आधार पर ऋषिकांत शुक्ला और अखिलेश दुबे और दिलीप रायबलवानी की तलाश में जुटी हुयी है।

DSP ऋषिकान्त शुक्ला मूल रूप से जनपद देवरिया के रहने वाले थे जनपद देवरिया के नेताओं का भी हाथ उनसे ऊपर होगा जिसकी जॉच होनी चाहिए।
इंटरनिटी रिसोर्ट में हाल ही में हुई डीएसपी ऋषिकान्त शुक्ला के बेटे की शादी में बीजेपी के करीब 25 जिले के अध्यक्ष और कई विधायक सांसद पुलिस के आईपीएस का जमावड़ा और डांस फ्लोर पर करते हुये डांस ने सबकी पोल खोल दी जिसका जबाब एस आई टी को ऋषिकांत शुक्ला नहीं दे पाये और सस्पेंट कर दिए गये जॉच में 100 से 300 करोड़ की सम्पति का अनुमान भ्रस्टाचार के माध्यम से कमाई के सबूत हाथ लगे है फिर हाल मैनपुरी में तैनात ऋषिकांत शुक्ला को योगी सरकार ने निलंबित कर दिया है और गिरफ़्तारी के लिए वारंट जारी कर दिया गया है ऋषिकांत के सहयोगी वकील दुबे की खोज में पुलिस पड़ी हुयी है।

कानपुर के अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने विजिलेंस टीम को 100 करोड़ की बेनामी सम्पति जिसका अर्जन ऋषिकांत शुक्ला ने कानपुर के अधिवक्ता अखिलेश दुबे के साथ मिलकर अपने पद का दुरप्रयोग करके कमाया है जिसमे 92सम्पति पर पैनकार्ड ऋषिकांत शुक्ला का लगा हुआ है। ऋषिकांत शुक्ला 15 साल तक कानपुर में पुलिस महकमे में तैनात विभिन्न पद पर रहे है अपने समय के इनकाउंटर स्पेस्लिस्ट का खौफ पैदाकर 11 दुकानों को कौड़ियों के भाव से खरीदकर अपने कब्जे में किया जिसकी कीमत कई करोड़ो की आंकी गयी है रक्षक बने भक्षक।

पूर्व डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला समेत सभी आरोपी फरार :-प्लाट दिलाने का झांसा देकर रिटायर्ड इंस्पेक्टर भगवती प्रसाद से 51 लाख रूपये कानपुर के अधिवक्ता अखिलेश दुबे ठग लिया 51 रूपये हड़पने के मामले में कानपुर कोर्ट में मुकदमा लिखवाया गया जिसमें अधिवक्ता अखिलेश दुबे और दिलीप राय बलवानी और मैनपुरी में तैनात डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला का गैंग हैं जिसपर कानपुर कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया तब से पूर्व डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला समेत सभी आरोपी फरार हैं।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!