अंतर्जनपदीय तस्कर गिरोह के 04 सदस्य दुर्लभ प्रजाति के 01 रेड सैन्डबोआ सांप के साथ गिरफ्तार – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अंतर्जनपदीय तस्कर गिरोह के 04 सदस्य दुर्लभ प्रजाति के 01 रेड सैन्डबोआ सांप के साथ गिरफ्तार

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
बलरामपुर : ( महेश प्रसाद भारती – ब्यूरो रिपोर्ट )


अंतर्जनपदीय तस्कर गिरोह के 04 सदस्य दुर्लभ प्रजाति के 01 रेड सैन्डबोआ सांप के साथ गिरफ्तार

बलरामपुर। (खबर संकलन- महेश प्रसाद भारती, तहसील संवाददाता उतरौला) पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल के निर्देशन में अपराधियों एवं तस्करों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र के पर्यवेक्षण में प्रभारी स्वाट, सर्विलांस के नेतृत्व में 01 रेड सैन्डबोआ (दो मुंहा सांप) के साथ 04 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है ।
कोतवाली देहात, स्वाट, सर्विलांस व वन विभाग की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सदन कुमार पुत्र रामलाल भिनगा श्रावस्ती, गोविंद नाथ पाण्डेय पुत्र अर्जुन प्रसाद पाण्डेय थाना छावनी बस्ती, बाबर खान पुत्र गुल हसन बढ़नी सिद्धार्थनगर, विशाल गुप्ता पुत्र राजेश कुमार गुप्ता भिनगा श्रावस्ती अभियुक्तों को सेखुईकला तिराहे से निरीक्षक श्याम लाल यादव (प्रभारी स्वाट), प्रभारी निरीक्षक चन्द्रहास मिश्र (सर्विलांस), कॉन्स्टेबल रामू सरोज, बिरजू कुमार, अम्बुज वर्मा, रोहित शुक्ला, उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र, हेड कॉन्स्टेबल सोनू कुमार, कॉन्स्टेबल देवेन्द्र प्रताप सिंह, डी० रे० हेमन्त मणि शान्ति (वन विभाग), कॉन्स्टेबल अखिलेश खरवार, सुखदेव मिश्र वनरक्षक ने गिरफ्तार किया। जो कार से 01 रेड सैन्डबोआ (दो मुहाँ साँप), जिसकी अन्तर्राषट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है, को तस्करी हेतु ले जा रहे थे। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह लोग दुर्लभ प्रजाति के इन साँपों को पकड़ते हैं, जिनकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की बिक्री होती है, ग्राहक तलाश कर बेच देते हैं, और प्राप्त रुपयों को आपस में बांट लेते हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय रवाना किया जा रहा है।


महेश प्रसाद भारती
बहुजन इण्डिया 24 न्यूज
तहसील रिपोर्टर- उतरौला बलरामपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!