समस्तीपुर : शहर के विभिन्न स्थानों पर नगर निगम द्वारा नाला उड़ाही का कार्य जारी – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

समस्तीपुर : शहर के विभिन्न स्थानों पर नगर निगम द्वारा नाला उड़ाही का कार्य जारी

😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
समस्तीपुर: (जकी अहमद – ब्यूरो रिपोर्ट )


समस्तीपुर : शहर के विभिन्न स्थानों पर नगर निगम द्वारा नाला उड़ाही का कार्य जारी

समस्तीपुर शहर क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था हेतु नगर निगम कार्यरत है। नगर आयुक्त संजीव कुमार द्वारा इस परिपेक्ष में किए जा रहे कार्यों को साझा किया गया है।जल निकासी का कार्य निम्नांकित क्षेत्रों में किया जा रहा है। शहर के वार्ड संख्या 01, 03, 05, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 23 एवं 29 के अलावा महिला थाना परिसर, गुरुकुल मार्ग कचहरी रोड, बारह पत्थर रोड, मोहनपुर रोड से जमुआरी नाला तक नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नाला उड़ाही का कार्य लगातार किया जा रहा है। इस कार्य में तीन जेसीबी मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। सभी नाला के ब्लॉकेज को हटाकर मुख्य नाला को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। बतादें कि इन दिनों लगातार बारिश होने से शहर के विभिन्न गली मुहल्ले में पानी भर गया है। जिसके कारण वार्ड के लोगो को घर से बाहर निकलने में काफी परेशानी हो रही है। इसी के मद्दे नजर नगर आयुक्त द्वारा नाला उड़ाही का कार्य कराया जा रहा है। ताकि आम नागरिकों को कठिनाई यों से निजात मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!