25,000-25,000/- के इनामी 02 गौ तस्करो से हुई पुलिस मुठभेड़ 01 घायल व 01गिरफ्तार – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

25,000-25,000/- के इनामी 02 गौ तस्करो से हुई पुलिस मुठभेड़ 01 घायल व 01गिरफ्तार

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983

गोंडा : (राम बहादुर मौर्य – ब्यूरो रिपोर्ट )


25,000-25,000/- के इनामी 02 गौ तस्करो से हुई पुलिस मुठभेड़ 01 घायल व 01गिरफ्तार

जनपद गोण्डा दिनांक 30.06.2021
पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को किसी भी दशा में गोकशी जैसी घटनाओं को न होने देने तथा गौ तस्करी जैसे सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले अपराधिक कार्यों में लिप्त गौ तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक के दिये गए इन्ही निर्देशों के फलस्वरूप करनैलगंज पुलिस को गौवध निवारण अधि0 के वांछित गौ तस्करो को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।
देर रात्रि करनैलगंज पुलिस गौवध निवारण अधि0 के वांछित अभियुक्तों की तलाश में रवाना थी कि तभी मुखबिर खास ने सूचना दी कि थाना करनैलगंज में गौवध निवारण अधि0 में वांछित अभियुक्त दो गौवंशो को काटने के उद्देश्य से लेकर जंगल की तरफ गए है। मुखबिर की दी हुई इस सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज ने मय पुलिस बल के बिरतिहनपुरवा मौजा बटौरा लोहांगी के पास यूकेलिप्टस की बगिया में दबिश देकर गौ तस्करो को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो अभियुक्तों ने जान से मारने की नियत से पुलिस बल पर कई राउंड फायर कर दिए। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी फायरिंग करते एवं साहस का परिचय देते हुए मौके से 02 अभियुक्तो-01. शाहबुद्दीन उर्फ सुकई, 02. शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें से अभियुक्त शाहबुद्दीन उर्फ सुकई को पैर में गोली भी लगी है। पुलिस मुठभेड में प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज भी घायल हुए है तथा थाने की सेकेण्ड मोबाइल क्षतिग्रस्त हुई है। अभियुक्तगणो के कब्जे से गोवंश काटने का सामान तथा तमंचा कारतूस भी बरामद किया गया। घायल अभियुक्त व प्रभारी निरीक्षक को ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। मुठभेड में घायल अभियुक्त शाहबुद्दीन उर्फ सुकई थाना करनैलगंज का टाॅप-10 अपराधी भी है जिसपर गौवध निवारण अधि0 के अलावा भी कई अन्य अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
01. शाहबुद्दीन उर्फ सुकई पुत्र निजामुद्दीन नि0 ग्राम फकीर पुरवा मौजा भौका थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
02. शाहरूख कुरैशी पुत्र अहमद नि0 मोहल्ला नई बाजार थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0सं0-245/21 धारा 307,427 भादवि 3/5/8 गौवध निवारण अधि0, 11 पशु क्रूरता अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-246/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-247/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगीः-
01. 02 अदद जिन्दा गौवंश।
02. 02 अदद अवैध तमंचा 12 बोर, 08 अदद खोखा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर।
03. 04 अदद नाजायज चाकू।
04. 01 अदद बांका।
05. 01 अदद लकड़ी का ठेला।
06. 03 टुकड़ा नायलाॅन रस्सी।
07. 01 अदद एल0ई0डी0 लाइट।

अभियुक्त शहाबुद्दीन उर्फ सुकई का अपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0- 303/09, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0- 304/09, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0- 449/12, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा ।
04. मु0अ0सं0-17/16, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
05. मु0अ0सं0- 494/16, धारा 41/109 सीआरपीसी थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
06. मु0अ0सं0- 352/20, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
07.मु0अ0सं0-240/21, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 505(2) भादवि0 थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा ।

अभियुक्त शाहरुख कुरैशी का अपराधिक इतिहास-
01.मु0अ0सं0-240/21, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 505(2) भादवि0 थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा ।

गिरफ्तार कर्ता टीमः-
प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज संतोष कुमार सिंह मय टीम।


राम बहादुर मौर्य बहुजन इंडिया 24न्यूज़ गोंडा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!