गोंडा : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव का 48वां जन्म दिवस मनाया गया – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

गोंडा : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव का 48वां जन्म दिवस मनाया गया

😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
गोंडा : (राम बहादुर मौर्य – ब्यूरो रिपोर्ट )


गोंडा : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव का 48वां जन्म दिवस मनाया गया

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48वां जन्म दिवस समाजवादी पार्टी जिला यूनिट गोंडा के कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर सपा नेता पूर्व लोक सभा प्रत्याशी गोण्डा मसूद आलम खां ने सुबह 10 बजे वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्धा आश्रम के सभी बुजुर्गों,माताओं को मिष्ठान व फल वितरित किया।और बुजुर्गों के हाथ से केक कटवाकर सभी बुजुर्गों,व माताओं को खिलाया।और 2022 में पूर्व सीएमअखिलेश यादव के लिए बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात जिला सपा कार्यालय गोण्डा में तमाम वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ में सामूहिक रूप से केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिन मनाया गया। वहीं पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।और वहीं पर आज्ञाराम पासवान द्वारा सोहर एवं बधाई गीत गाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लंबी उम्र की कामना किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव द्वारा किया गया। उन्हीं के द्वारा यह भी कहा गया की मेरे तरफ से व मेरे जनपद गोंडा के समस्त समाजवादियों के तरफ से पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्म दिन की हार्दिक बधाई के साथ साथ लंबी उम्र की कामना किया गया। और 2022 में सरकार बनाने का संकल्प लेते हुए जिले के सभी कार्यकर्ताओं को 2022 के चुनाव की तैयारी के लिए जी जान से लग जाने का आवाहन किया। इस मौके पर रमेश गौतम,मसूद आलम खां,महफूज खां,कमरुद्दीन,संजय विद्यार्थी, दददन खान,राजेश्वरी प्रसाद चौधरी, विंधेश्वरी प्रसाद पाल,राम सबूरे मिश्रा,दिनेश यादव,शिवकुमार विश्वकर्मा,रामानंद यादव,बैजनाथ दुबे,राम प्रताप सिंह, सूरज सिंह,प्रतिभा सिंह,राहुल शुक्ला,हाजी शोयबुद्दीन,धर्म कश्यप,लेखराज यादव,मोहम्मद आकिब फहद अंजुम,बब्बू सोनी, संदीप भुर्जी, पवन यादव, वीरेंद्र यादव, आज्ञाराम पासवान, संपत सिंह,केशव राम यादव, मोहम्मद अफजल खां सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


राम बहादुर मौर्य बहुजन इंडिया 24न्यूज गोंडा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!