समस्तीपुर : मछली पकड़ने के दौरान 4 लड़कियों की डूबने से हुई मौत, गांव में मचा कोहराम – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

समस्तीपुर : मछली पकड़ने के दौरान 4 लड़कियों की डूबने से हुई मौत, गांव में मचा कोहराम

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983

समस्तीपुर : (जकी अहमद -ब्यूरो रिपोर्ट )


समस्तीपुर : मछली पकड़ने के दौरान 4 लड़कियों की डूबने से हुई मौत, गांव में मचा कोहराम

समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के सादीपुर गांव में बकरी चराने गई चार लड़की पानी भड़े गहरे गड्ढे में डूबने से सभी की मौत हो गई। ग्रामीणों की काफी मशक्कत से चारो लड़की के शव को पानी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक काफी देर हो गई जब तक सभी को बाहर निकाला गया सभी लड़कियों की मौत हो चुकी थी। घटना शादीपुर पंचायत के चिचराहा चौर में चिमनी के पास शुक्रवार दोपहर की है। मृतिका की पहचान अजय दास की 13 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी,12 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी पुत्री सुरेंद्र दास, महेंद्र सहनी की 11 वर्षीय पुत्री रूपम कुमारी एवं राजेन्द्र दास की 14 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ रंजन कुमार दिवाकर, एएसआई उमेश यादव दल बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चारों लड़की बकरी चराने चौर की तरफ गई थी। इसी बीच एक लड़की मछली पकड़ने के ख्याल से गड्ढा में चली गई जिससे वो डूबने लगी और उसे बचाने अन्य लड़की गई जिससे चारो लड़की के डूबने से मौत हो गई। गांव में कोहराम मचा हुआ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!