नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बलरामपुर : सदर विधायक पल्टूराम द्वारा वृक्षारोपण कर लोगों को दी गई आवश्यक जानकारी – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

बलरामपुर : सदर विधायक पल्टूराम द्वारा वृक्षारोपण कर लोगों को दी गई आवश्यक जानकारी

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983

बलरामपुर : (बी०पी० बौद्ध – ब्यूरो रिपोर्ट )


बलरामपुर : सदर विधायक पल्टूराम द्वारा वृक्षारोपण कर लोगों को दी गई आवश्यक जानकारी

बलरामपुर। (बी०पी० बौद्ध, ब्यूरो रिपोर्ट) जनपद के सदर विधायक पल्टूराम ने शुक्रवार को गुमड़ी वन क्षेत्र में पौधरोपण कर लोगों को वनीकरण से होने वाले फायदों की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि वृक्ष धरती पर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं। पर्यावरण को शुद्ध रखने, हानिकारक गैसों का शोषण करने एवं आक्सीजन का उत्पादन करने के लिए पेड़ बहुत जरूरी है। वन क्षेत्राधिकारी विनय सिंह सेंगर ने कहा कि 01 जुलाई 2021 से 07 जुलाई 2021 तक वन महोत्सव के दौरान 2.68 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। भूमण्डल का तापमान बढ़ने से केवल भारत ही नहीं बल्कि ब्रिटेन, अमेरिका जैसे ठंडे देश भी जूझ रहे हैं। इससे बचने के लिए भूमि पर अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की जरूरत है। प्रत्येक व्यक्ति हर साल पौधरोपण करने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा करने का भी संकल्प लें, तभी यह पृथ्वी सुरक्षित रहेगी। इस दौरान वन दरोगा राकेश तिवारी, श्यामू तिवारी, गौरव सिंह, वन रक्षक बालक राम, केशरी प्रसाद, राम तीरथ यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!