अयोध्या :नाबालिग के साथ छेड़खानी करने वाले 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
1 min read![](https://bahujanindia24news.com/wp-content/uploads/2020/10/feturedimagee.jpg)
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
अयोध्या : ( फूलचन्द्र – ब्यूरो रिपोर्ट )
अयोध्या :नाबालिग के साथ छेड़खानी करने वाले 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या महोदय द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान दिनाँक 02.07.2021 को श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अयोध्या महोदय के मार्गदर्शन व श्री राम कृष्ण चुतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी सदर जनपद अयोध्या महोदय के निर्देशन में श्री राम किशन राना प्रभारी निरीक्षक महोदय के कुशल नेतृत्व में मुबारगजं चौराहे से मुकदमा अपराध संख्या 292/2021 थाना रौनाही से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण को धारा 323/354/452/504/506 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत दिनाँक 02.07.2021 को गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त को जेल भेजा जा रहा है । जनपद के अन्य थानों से अभियुक्तगण की आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है । गिरफ्तारी का विवरण निम्नवत है–
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1.दुर्गेश मिश्रा पुत्र अरविन्द मिश्रा नि0ग्राम अम्बरपुर थाना रौनाही, अयोध्या ।
2.अनुराग पाण्डेय पुत्र शिव शँकर पाण्डेय नि0ग्राम गोड़वा थाना रौनाही, अयोध्या ।
3.कल्याण यादव पुत्र रामसिंह यादव नि0ग्राम पूरे मान्धाता का पुरवा, इस्माईल नगर सिंहोरा, थाना रौनाही, अयोध्या ।
4.दुर्गेश यादव पुत्र मंशाराम उर्फ राधेश्याम नि0ग्राम मान्धाता का पुरवा, इस्माईल नगर सिंहोरा, थाना रौनाही, अयोध्या ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.उ0नि0 देवेन्द्र नाथ राय, प्रभारी चौकी सत्ती चौरा, थाना रौनाही, अयोध्या ।
2.का0 प्रदीप कुमार यादव, थाना रौनाही, अयोध्या ।
3.का0 धनंजय कुमार पासवान, थाना रौनाही, अयोध्या ।
4.का0 अस्तुभान चौहान, थाना रौनाही, अयोध्या ।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |