फतेहपुर : विजयीपुर ब्लाक के प्रधान संघ का चुनाव संपन्न,आरके सिंह अध्यक्ष व धनश्याम पाल ठक्करी बने महामंत्री – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

फतेहपुर : विजयीपुर ब्लाक के प्रधान संघ का चुनाव संपन्न,आरके सिंह अध्यक्ष व धनश्याम पाल ठक्करी बने महामंत्री

😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
फतेहपुर : (सुशील कुमार गौतम – ब्यूरो रिपोर्ट )


फतेहपुर : विजयीपुर ब्लाक के प्रधान संघ का चुनाव संपन्न,आरके सिंह अध्यक्ष व धनश्याम पाल ठक्करी बने महामंत्री

खागा (फतेहपुर) किशनपुर स्थित कामिनी मैरिज हॉल में प्रधानों की एक आवश्यक बैठक रविवार को आयोजित की गई ।जिसमें प्रधान संघ विजयीपुर के चुनाव को लेकर चर्चा किया गया। और सर्व सम्मति से आर के सिंह को अध्यक्ष व अतुल सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
रविवार दोपहर किशनपुर कस्बा के कामिनी मैरिज हाल में विजयीपुर ब्लाक के समस्त प्रधानों की मीटिंग संपन्न हुई। जिसमें प्रधानों पर हो रहे उत्पीड़न को देखते हुए क्लॉक संघ बनाने का निर्णय लिया गया। जहां सबकी सहमति से रारी प्रधान राजकुमार सिंह को प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष एवं सरौली प्रधान अतुल सिंह को ब्लाक उपाध्यक्ष व भोगलपुर प्रधान घनश्याम पाल टक्करी को महामंत्री एवं टेनी प्रधान रामखेलावन को कोषाध्यक्ष तथा पहाड़पुर प्रधान मदन सिंह को प्रधान संघ ब्लाक संरक्षक बनाया गया ।वहीं ब्लॉक सचिव के पद पर रामपुर प्रधान प्रतिनिधि गोपी निषाद गढ़ा से निर्मल निषाद, खखरेरू से सबीना खान, कुल्ली से मूलचंद्र, खासमऊ से अनिल पाल, नरवा धरमंगलपुर से उपेंद्र सिंह ,संग्रामपुर से जयचंद पाल ,मठेठा से सुदेश सिंह, गुरवल से चन्द्रमोहन निषाद, सिठियानी से बीरेंद्र पासवान ,लोधौरा से प्रदीप मौर्य सहित सभी न्याय पंचायत से एक एक संगठन सदस्य बनाया गया। इस मौके पर ब्लाक के करीब आधा सैकड़ा प्रधान मौजूद रहे नवनिर्वाचित प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने सभी प्रधानों पर हो रहे शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ने व सभी प्रधानों को मनरेगा व राजवित्त से अपने अपने गांवों में बेहतर कार्य कराने पर जोर दिया जाने की बात रखी।


बहुजन इण्डिया 24 न्यूज
दैनिक बहुजन प्रेरणा समाचार पत्र
सुशील कुमार गौतम के साथ कैमरा मैन जितेंद्र कुमार मौर्य
फतेहपुर ब्योरो चीफ
उत्तर प्रदेश

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!