अयोध्या : अयोध्या में बड़ा हादसा सरयू में स्नान करते समय एक ही परिवार के 12 लोग डूबे, छह को बचाया गया – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अयोध्या : अयोध्या में बड़ा हादसा सरयू में स्नान करते समय एक ही परिवार के 12 लोग डूबे, छह को बचाया गया

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा -दैनिक हिंदी समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
अयोध्या : (अंकित चौधरी – ब्यूरो रिपोर्ट )


अयोध्या : अयोध्या में बड़ा हादसा सरयू में स्नान करते समय एक ही परिवार के 12 लोग डूबे, छह को बचाया गया

अयोध्या में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक ही परिवार के 12 लोग सरयू में स्नान करते समय डूब गए। सभी की खोजबीन में पुलिस और पीएसी के गोताखोरों को लगाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद छह लोगों को पानी से निकाला गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर है। अन्य छह की तलाश की जा रही है। सीएम योगी ने भी घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है। हादसा गुप्तार घाट पर हुआ है। हादसे का शिकार परिवार आगरा के सिकंदराबाद से अयोध्या घूमने आया था। सरयू में डूबे लोगों को बचाने के लिए अधिकारियों की टीम बचाव कार्य में लगी है। बताया जाता है कि स्नान के दौरान तेज धारा के कारण पहले दो लोग बहे। इसके बाद एक दूसरे को बचाने के चक्कर में 12 लोग बह गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही खलबली मच गई। अधिकारियों का दल मौके पर पहुंच गया। गोताखोरों को तत्काल सरयू में उतारा गया। पीएसी के गोताखोरों को भी बुलाया गया है। एनडीआरएफ को भी बुलाने की बात कही जा रही है। घाट किनारे बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंच गए हैं। फिलहाल बहे लोगों में से किसी के बारे में पता नहीं चल सका है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!