गोण्डा : गोण्डा ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जिले की 15 सीटों में 14 पर भाजपा का कब्जा
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
गोण्डा : (जितेन्द्र कुमार- ब्यूरो रिपोर्ट )
गोण्डा : गोण्डा ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जिले की 15 सीटों में 14 पर भाजपा का कब्जा
जिला पंचायत के बाद ब्लाक प्रमुख चुनाव में भी भाजपा का दबदबा,
गोंण्डा जनपद में गांव तथा जिला की सरकार के बाद अब ब्लाक की सरकार का भी गठन हो गया। सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी को जिला पंचायत चुनाव पूर्ण बहुमत के बाद ब्लाक प्रमुख चुनाव में बम्पर जीत मिली है। जनपद के 15 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें भाजपा को 14 सीटों पर विजय हांसिल हुई तो वही सपा को मात्र एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा। गौरतलब है गुरुवार को नामांकन के दौरान ही प्रतिद्वंद्वी के पर्चा दाखिल न करने से 10 सीटों पर भाजपा के प्रत्यासी निर्विरोध चुने गए थे। बाकी बची चार सीटों पर शनिवार को मतदान व मतगणना हुई जिसमें क्षेत्र पंचायत कटरा बाजार से भाजपा प्रत्यासी भवानी भीख शुक्ल, हलधरमऊ से रिचा सिंह पत्नी बैभव सिंह मोनू, बभनजोत से मधुलिका पटेल ने जीत दर्ज की हैं। तो वहीं क्षेत्र पंचायत रुपईडीह से सपा प्रत्यासी महेश सिंह विजयी हुए हैं। गोण्डा में भाजपा ने रुपईडीह को छोड़कर अन्य 14 ब्लाक प्रमुख सीटों पर विजय हांसिल की है। जिसको लेकर भाजपा समर्थकों में जबर्दस्त उत्साह की लहर है। प्रत्यासी, कार्यकर्ता व समर्थक एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुसी का इजहार कर रहे हैं।
जिला ब्यूरो चीफ गोण्डा उo प्रo
जितेन्द्र कुमार
मोबाइल नंबर 9919263925
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
