नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समस्तीपुर : नांव से आई बारात और नांव पर विदा हुई नई नवेली दुल्ह – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

समस्तीपुर : नांव से आई बारात और नांव पर विदा हुई नई नवेली दुल्ह

😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
समस्तीपुर : ( जकी अहमद – ब्यूरो रिपोर्ट )


समस्तीपुर : नांव से आई बारात और नांव पर विदा हुई नई नवेली दुल्हन

गोबरसिठ्ठा गांव में नांव से बारात आई और शादी के बाद नांव से ही नई नवेली दुल्हन ससुराल के लिए विदा हुई। ज्ञात हो कि बागमती की बाढ़ ने गोबरसिठ्ठा गांव को चारों ओर से पानी से घेर रखा है। वारिसनगर के पूरनाही गांव से दूल्हा चंदन कुमार की शादी राम शकल राम की पुत्री काजल से होनी थी। शादी करने के लिए चंदन बैंड बाजे के साथ बारात लेकर आया था। लेकिन गोबरसिठ्ठा में दुल्हन के घर तक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं था जिससे दुल्हे व बारातियों को नांव से ही जाना पड़ा। गांव के लोगों ने दूल्हा व बारात आये लोगों के लिए तीन नांव की व्यवस्था की थी। दरवाजा लगने के बाद बाढ़ के पानी के बीच ही शादी की रस्म अदा पूरी की गई। फिर अगले सुबह दुल्हन को दूल्हे के साथ नांव से ही ससुराल के लिए विदा किया गया। बता दे की इस तरह की शादी होने से क्षेत्र के लोग अचंभित हो गए। इतना ही नहीं आसपास के लोगों ने वर पक्ष के लोगों को धन्यवाद व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!