कोरोना की द्वितीय लहर के बाद आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

 कोरोना की द्वितीय लहर के बाद आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

1 min read
😊 Please Share This News 😊

 बहुजन इंडिया 24 न्यूज व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983

बलरामपुर : बी०पी० बौद्ध – ब्यूरो रिपोर्ट)


 कोरोना की द्वितीय लहर के बाद आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

जिलाधिकारी ने आमजनमानस की शिकायतें सम्बन्धित अधिकारियों को दिया तत्काल निस्तारण करने का निर्देश

बलरामपुर। (बी०पी० बौद्ध, ब्यूरो रिपोर्ट) उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्देश दिए जाने पर कोविड-19 महामारी के दूसरी लहर के बाद आमजनमानस की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण हेतु दिनांक 17/07/2021, माह के तृतीय शनिवार को जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
तहसील बलरामपुर सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने आमजनमानस/फरियादियों की शिकायतों व समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतों को निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा नाली, खड़न्जा, चकरोड, भूमि विवाद आदि की शिकायतों पर उपजिलाधिकारी को राजस्व एवं पुलिस टीम को मौके पर भेजकर विवाद का निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया गया। प्रार्थिनी रीना देवी द्वारा दहेज प्रताड़ना एवं पति द्वारा परित्याग की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा थानाध्यक्ष को तत्काल कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज किए जाने का निर्देश दिया गया। शिकायतकर्ता असलम खान द्वारा नई बस्ती में जर्जर तार की शिकायत पर अधिषासी अभियंता बिद्युत को जर्जर तार हटाकर नया तार लगाए जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को अभियान चलाकर योजनाओं का लाभ पात्रों को दिए जाने का निर्देश दिया गया। तहसील बलरामपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 28 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 5 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा तीन दिवस के भीतर जाँच करते हुए निस्तारण किया जाएगा।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल, उपजिलाधिकारी बलरामपुर, सदर अरुण कुमार गौड़, क्षेत्राधिकारी राधारमण सिंह, परियोजना अधिकारी डीआरडीए अनिल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, तहसीलदार बलरामपुर सदर, नायब तहसीलदार, तहसील के समस्त थानाध्यक्ष व अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में तहसील उतरौला में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। अपर जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। तहसील उतरौला में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 30 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 4 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित विभागों के अधिकारी द्वारा तीन दिवस के भीतर जाँच करते हुए निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
इस दौरान उपजिलाधिकारी उतरौला डा० नागेन्द्र नाथ यादव, क्षेत्राधिकारी उतरौला, तहसीलदार उतरौला व अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
तहसील तुलसीपुर में मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया।तहसील तुलसीपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 32 शिकायत प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों द्वारा जाँच करते हुए तीन दिवस के भीतर निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
इस दौरान उपजिलाधिकारी तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर, तहसीलदार तुलसीपुर गोपाल त्रिपाठी एवं अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


खबर संकलन– बी०पी० बौद्ध
जिला ब्यूरो चीफ बलरामपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!