अयोध्या विशाल सिंह निर्विरोध चुने गए प्रधान संघ बीकापुर ब्लॉक के अध्यक्ष – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

 अयोध्या विशाल सिंह निर्विरोध चुने गए प्रधान संघ बीकापुर ब्लॉक के अध्यक्ष

😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा( दैनिक हिंदी समाचार पत्र) ( सम्पादक मुकेश भारती – संपर्क सूत्र : 9161507983)
अयोध्या : (फूलचन्द्र – ब्यूरो रिपोर्ट)


                         अयोध्या विशाल सिंह निर्विरोध चुने गए प्रधान संघ बीकापुर ब्लॉक के अध्यक्ष

विशाल सिंह निर्विरोध चुने गए प्रधान संघ बीकापुर ब्लॉक के अध्यक्ष प्रधानगणो की बैठक में कार्यकारिणी का हुआ गठन अयोध्या जनपद के बीकापुर विकासखड के ग्राम प्रधानगणों की गुरुवार को संगठन के गठन और चुनाव को लेकर विकासखंड बीकापुर सभागार में बैठक हुई संपन्न । इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रधान संगठन संघ के जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह की मौजूदगी हुई बैठक द्वारा संगठन के गठन और नीतियों के संबंध में बताया गया और प्रधानों के एकजुटता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन तोरोमाफी प्रधान प्रतिनिधि अहमद रजा द्वारा बैठक का कुशलता पूर्वक ढंग से संचालन किया गया। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए बबुरिहा कौधा ग्राम पंचायत के कर्मठशील युवा ग्राम प्रधान विशाल सिंह को सर्वसम्मति से प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुन लिया गया। प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद विशाल सिंह ने कहा की सभी ग्राम प्रधानों के साथ अधिकारियों से सामंजस्य बनाकर ग्राम पंचायतों में विकास का कार्य किया जाएगा। प्रधान संघ की ब्लाक कार्यकारिणी में ब्लॉक अध्यक्ष विशाल सिंह के अलावा संरक्षक पद पर संतोष गौड़, उपाध्यक्ष पद पर विजय गौड एवं सोनी वर्मा, महामंत्री पद पर लवकुश यादव, मंत्री पद पर अजय तिवारी तथा कोषाध्यक्ष पद पर सत्य प्रकाश पटेल का चयन सर्व सम्मति से किया गया। इस मौके पर प्रधान मुकुल आनंद, बलवंत सिंह, राहुल पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, मिहीं लाल यादव, अनिल तिवारी, सावित्री सिंह, मेवा लाल चौहान, पंकज सोनी, सुभाष वर्मा, संदीप सिंह, समाज सेवी दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रधान शिव मूरत तिवारी, लालजी यादव, राजेश वर्मा सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!