अयोध्या सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

  अयोध्या सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा( दैनिक हिंदी समाचार पत्र) ( सम्पादक मुकेश भारती – संपर्क सूत्र : 9161507983)
अयोध्या : (गोपी नाथ रावत – ब्यूरो रिपोर्ट)


  अयोध्या सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया साथियों के सम्मान में आंच नहीं आने देंगे अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर कहाअवधेश प्रसाद*मिल्कीपुर- अयोध्याविधानसभा मिल्कीपुर के पांच नंबर चौराहा मंत्री आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कृष्णा कृष्णा हरे हरे अवधेश प्रसाद घरे घरे का नारा लगाया इनायत नगर पांच नंबर मंत्री आवास पर सुंदरकांड पाठ के उपरांत प्रसाद वितरण किया।इसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर ईश्वर से मंत्री की दीर्घायु की कामना के साथ जन्मदिन मनाया। उसके बाद पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध महर्षि बामदेव आश्रम पहुंच कर आशीर्वाद लिया। पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से देवकाली मंदिर के महंत गौरव पाठक ,जिला अध्यक्ष गंगा यादव, बख्तियार खान जिला महासचिव,प्रदेश कार्यकारिणी कीसदस्य छोटे लाल , मंत्री पुत्र अमित प्रसाद व भावी विधायक जगदीशपुर अजीत प्रसाद ,राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, विधानसभा अध्यक्ष पृथ्वीराज यादव, महासचिव यदुनाथ यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अमानीगंज सुभाष रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मिल्कीपुर रामतेज यादव, लोहिया वाहिनी विधानसभा अध्यक्ष मदन यादव, अनुराग विक्रम सिंह, अवधेश सिंह, अवधेश यादव, मदन यादव, शशांक शुक्ला, मुन्ना पांडे, नगर पंचायत कुमारगंज के सपा नेता भगवती सिंह , ओरौनी पासवान, राजकुमार शिल्पकार, सुनीता कोरी, पंकज शुक्ला, रमेश मौर्य, राजित राम प्रधान संतलाल कोरी, गुड्डू गौतम, रसूल बक्स, राना सिंह चौहान सहित हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेतागण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!