कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में जाने के लिए चलती बस में चढ़ते दो परीक्षार्थी गिरे, बाल-बाल बचे
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता -मथुरा :विजय कुमार ।
राजस्थान:चलती बस में चढ़ते परीक्षार्थी गिरे और बचे बाल बाल, बस स्टैंड पर अव्यवस्था का आलम परीक्षार्थी बोले-50 की सीट पर 150 अभ्यर्थी बैठते हैं
बाड़मेर। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में जाने के लिए चलती बस में चढ़ते दो परीक्षार्थी गिरे, बाल-बाल बचे हैं।
राजस्थान में 4 हजार 588 पदों के लिए होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शुक्रवार से शुरू होगी। गुरुवार सुबह से केंद्रीय बस स्टेंड पर अभ्यार्थी दूसरे जिलों में जाने के लिए पहुंचे, लेकिन बस स्टैंड पर अव्यवस्थाओं का आलम सामने नजर आया। पुलिस तैनात होने के बावजूद परीक्षार्थी बस में चढ़ने के लिए टूट पड़ते हैं। बस में चढ़ने के दौरान दो युवक बस के पीछे वाले टायर के नीचे आते-आते बाल-बाल बचे हैं।

दरअसल, राज्य के 32 जिलों में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 मई से शुरू होगी और चार दिन तक चलेगी। चार दिन दो पारियों में परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। परीक्षार्थियों के एग्जाम सेंटर गृह जिले में न देकर दूसरे जिलों में आवंटित किए गए हैं। परीक्षार्थियों के लिए सरकार ने सरकारी बसें फ्री कर दी हैं, लेकिन पहले दिन गुरुवार को बाड़मेर कें केंद्रीय बस स्टैंड में अव्यवस्थाओं का आलम नजर आया। रोडवेज डिपो से जैसे ही बस स्टैंड पहुंचती है तो परीक्षार्थी बस के सामने भाग कर चलती बस में खिड़कियों व गेट से चढ़ने का प्रयास करते है। बाड़मेर से जोधपुर के लिए बस स्टैंड पर पहुंच रही थी लेकिन इससे पहले ही कुछ परीक्षार्थी खिड़की से तो कुछ गेट से चढ़ने लगे इस दौरान एक युवक बाइक पर खड़ा था। परीक्षार्थी उससे भीड़ गए और नीचे गिर गए और दो परीक्षार्थी बस के टायर के नीचे आते-आते बाल-बाल बच गए। परीक्षार्थियों का कहना है कि रीट सहित अन्य परीक्षा में प्राइवेट बसों को भी फ्री किया जाता है लेकिन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फ्री नहीं कि इससे युवा परीक्षा देने वाले ज्यादा है और बसों की संख्या कम है। मेरा सेंटर कोटा आया है मैं सुबह से खड़ा हूं लेकिन अभी तक एक बस ही आई है और 50 सीटों वाली बस में 150 लोग गए है। एक तरफ गर्मी पड़ रही है दूसरी तरह अव्यवस्थाओं ज्यादा है।परीक्षार्थियों का कहना है कि धूप आग उगल रही है और गर्मी में पीने के लिए पानी व छाया की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे हाल बेहाल हो रहे है। बस स्टैंड में बस में चढ़ने के लिए लाइन में खड़ा रहना पड़ता है लेकिन वहां पर छाया की कोई व्यवस्था नहीं है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
