नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नौ अवैध चल रहे आरा मशीनों पर पड़ा छापा – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

नौ अवैध चल रहे आरा मशीनों पर पड़ा छापा

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : सुल्तानपुर : : जितेंद्र कुमार बौद्ध : : नौ अवैध चल रहे आरा मशीनों पर पड़ा छापा

नौ अवैध चल रहे आरा मशीनों पर पड़ा छापा सुल्तानपुर-बल्दीराय तहसील क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध संचालन करने वाले नौ आरा मशीन मालिकों और आरा मशीनों के खिलाफ वन विभाग के अधिकारियों ने की छापेमारी। साथ ही आरा मशीनों को भी सील कर दिया गया है।वन विभाग के इस कार्रवाई से मशीन संचालको में हड़कंप मचा हुआ है। नौ स्थानों पर संचालित अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की।अवैध आरा मशीनों पर छापामारी कर उन्हें बंद करवाया गया। साथ ही लकड़ी कटान के उपकरण व मशीनें भी वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया। वन विभाग की कार्रवाई से आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मचा रहा।डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने बल्दीराय तहसील में अवैध आरा मशीन संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान में बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा बाजार के पास दो,अरवल के पास तीन,गौराबारामऊ,बंधवा,असरफपुर,सहजोरा,तिरहुत व आदमपुर गांव में संचालित आरा मशीन पर छापा मारा गया। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही आरा मशीन चलाने वाले मौके से भाग निकले। टीम ने मौके से लकड़ी काटने के उपकरण जब्त कर लिए। बरामद लकड़ी के संबंध में संबंधित आरा मशीन संचालकों को नोटिस दी गई है।वन विभाग की कार्रवाई से अवैध आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मचा रहा। इस संबंध में क्षेत्रीय वनाधिकारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि इस कार्यवाही में कोई पकड़ा नहीं गया है।छापामारी टीम में वन सेक्शन प्रभारी बृजेश यादव,बीट प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता,सदा शिव,शिव बक्स शर्मा,सत्य प्रकाश,आत्मा राम तिवारी व ओम प्रकाश यादव व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!