नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोनभद्र के ब्लॉक म्योरपुर में पंचायत सहायक एंट्री ऑपरेटर नदारत फिर भी निकलता रहा सरकारी खजाने से वेतन:बहुजन प्रेस – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

सोनभद्र के ब्लॉक म्योरपुर में पंचायत सहायक एंट्री ऑपरेटर नदारत फिर भी निकलता रहा सरकारी खजाने से वेतन:बहुजन प्रेस

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :: सोनभद्र::संजय कुमार{C014} :: Published Dt.10.01.2023 :Time:1:45PM:सोनभद्र के ब्लॉक म्योरपुर में पंचायत सहायक एंट्री ऑपरेटर नदारत फिर भी निकलता रहा सरकारी खजाने से वेतन

Stikar


401
संजय कुमार :संवाददाता- सोनभद्र

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)


Sonbhadra News ।  ब्यूरो रिपोर्ट : संजय कुमारसोनभद्र में ग्राम प्रधान आरंग पानी व ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से पंचायत सहायक एंट्री ऑपरेटर के वेतन निकासी के घोटाला का भंडाफोड़

सोनभद्र जनपद के ब्लॉक म्योरपुर के ग्राम आरंग पानी में प्रधान की मिलीभगत से एक मामला सामने आया है ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से पंचायत सहायक डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर सुशील कुमार पुत्र चन्नूलाल निवासी ग्राम आरंग पानी का रहने वाला निवासी का चयन हुआ था जो पंचायत सहायक डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर कार्य थे सुशील कुमार अपनी नियुक्ति काल अक्टूबर 2021 से ही अपने नियत कार्य से विरत रहे हैं।

सोनभद्र के ब्लॉक म्योरपुर में पंचायत सहायक एंट्री ऑपरेटर नदारत फिर भी निकलता रहा सरकारी खजाने से वेतन

सुशील का बड़ा भाई सुनील
ग्राम प्रधान राजेंद्र लाल

Sonbhadra News ।पूछने पर ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में सुशील कुमार कदाचित भोपाल में उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वह उनके जगह बड़े भाई सुनील कुमार पंचायत सहायक अकाउंटेंट का डाटा एंट्री ऑपरेटर का कार्य करते रहें हैं जिसका स्पष्ट उल्लेख ग्राम पंचायत में पट्टी का लेखक द्वारा किया गया है विविध ग्रामीणों द्वारा इस अनियमितता पर आपत्ति किए जाने पर सहायक विकास अधिकारी द्वारा उनके पत्र क्रमांक 538/प07, पंचायत सहायक त्यागपत्र 2022- 23 दिनांक 16-08-2022 द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को यह जानकारी दी गई है कि ग्राम विकास अधिकारी अरुण उपाध्याय के अनुसार प्रथम वरी व नियुक्ति प्राप्तकर्ता सुशील कुमार द्वारा अपने व्यक्तिगत कारणों से त्यागपत्र दिया जा चुका है नोडल अधिकारी ने अपनी जांच में सुनील कुमार के कार्य अथवा भ्रष्टाचार में लिप्त होने की पुष्टि की व सुनील कुमार से पद पूर्वांचल पर कार्य नहीं कराने का निर्देश जारी किया गया है।
Sonbhadra News ।लोकल प्रशासन से ग्रामीणों ने पहले भी शिकायक कर चुके है फिर भी चिंता की बात है की कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी। ग्राम विकास अधिकारी अरुण उपाध्याय व ग्राम प्रधान राजेंद्र लाल की मिलीभगत से यह अनियमितता की गयी और सरकारी खजाने से वेतन निकला गया है आज भी ग्राम विकास अधिकारी द्वारा यह स्पष्ट नहीं किया जा रहा है कि किस अधिकारी के आदेश से सरकारी खजाने से वेतन निकाला गया और सुशील कुमार अपनी व्यक्ति काम से अब तक कहां रहे और उनके त्यागपत्र देने व त्यागपत्र स्वीकार होने की तिथि क्या है ? शिकायत कर्ता प्रियंका देवी ने ने मीडिया को बताया कि कर्मचारी सुनील कुमार द्वारा कार्य से विरत रहने के बाद भी वेतन उठा रहे है जो नियमावली के विरुद्ध व अनुचित है प्रथम वरीय सुशील कुमार की नियुक्ति के बाद से ही अनुपस्थिति का मुद्दा उठाया और ऐसी स्थिति में द्वितीय वरीय प्रार्थी को चयनित कर सेवा का अवसर प्रदान करने की मांग की।

सोनभद्र के ब्लॉक म्योरपुर में पंचायत सहायक एंट्री ऑपरेटर नदारत फिर भी निकलता रहा सरकारी खजाने से वेतन

Sonbhadra News ।ग्राम विकास अधिकारी ने स्पष्ट कहा सुशील कुमार ने इस्तीफा दे दिया है और सुनील कुमार को भी हटा भी दिया गया है किंतु आप की नियुक्ति तभी संभव है जब शासन से निर्देश फिर से आयेंगे और प्रक्रिया अपनाकर निष्पक्षता के साथ फिर से वरीयता सूची बनाई जायेगी । शासनादेश के अनुसार ही प्रथम वरीयता क्रम के अभ्यर्थी का चयन किया जायेगा। ग्राम विकास अधिकारी अपनी सफाई में भले ही पल्ला झाड़ रहे हो सच्चाई तो यह है कि आज भी सुशील कुमार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है और सरकारी खजाने से निकला अवैध वेतन की वापसी करवाई जाये ऐसा ग्रामीणों का आरोप है। समस्त ग्राम वासियों के बीच खुली बैठक एवं सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है।  ब्यूरो चीफ:संजय कुमारकी खास रिपोर्ट ।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!