Lakhimpur News:लाखों रूपये के एवज में महेवागंज कस्बे में संचालित होते है कई अवैध अस्पताल- चली जाती है भोले भाले मरीजो की जान : Bahujan Press
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
सम्पादकीय ::मुकेश भारती {Lucknow} :: Published Dt.26.07.2023 :Time:8:30AM : जो मन चंगा कठौती में गंगा -संत शिरोमणि रविदास जी महाराज :बहुजन प्रेस -संपादक: मुकेश भारती :www. Bahujan india 24 news.com

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)
न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983
Lucknow News । ब्यूरो रिपोर्ट :मुकेश भारती ।।Date:26 Jully। (Month Jully 2023)- Lucknow News Serial: Weak -05:: (23 Days to 31 Days)(News No-06) (Year 2023 -News No:16)
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की लाख कोशिशों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से अवैध अस्पतालों पर अंकुश लगाने में नाकाम
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से मरीजों की जान खतरे में लखीमपुर शहर से सटे महेवागंज कस्बे की दुबग्गा बाजार रोड पर संचालित होते है कई अवैध अस्पताल और प्रैक्टिस करते है झोलाछाप दवाखाने के डॉक्टर । शहर में ये खेल बड़े ही धड्ड्ले से चल रहा है रजिस्ट्रेशन में भी गोलमाल क्योंकि नाम बड़े बड़े डाक्टरों के पर चलाते हैं अनट्रेंड नर्स और स्टाप ।। सीएचसी अधीक्षक की साठगांठ से महेवागंज में फलफूल रहा अवैध अस्पतालों का कारोबार। यह सब इसलिए धड़ल्ले से हो रहा है क्योंकि यह अवैध कमाई का जरिया है।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अस्पताल संचालन के लिए लेते है लाखों रूपये की सुविधा मनी इसलिए स्वास्थ्य विभाग ऐसे फर्जी अस्पताल पर विभागीय कार्यवाही करने से कतराता रहता है। बात करते हैं स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार सीएम व डिप्टी सीएम के आदेशों को ताख पर रखकर काम करते हैं। आये दिन मीडिया के माध्यम से खुलासा होने से अवैध अस्पतालों के मामले सामने आ रहे हैं लोग गलत इलाज के कारण मर रहे हैं। लेकिन विभाग आँख मूद कर सबकुछ देख रहा है और अनजान बनने की कोशिश कर रहा है। नाटक करे भी तो क्यों न करे जो इसके बदले में लाखों का माल हजम करना होता है स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी ऐसे है की जांच कराई जाये तो आय से अधिक संपत्ति के दायरे में आ जायेंगे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अवैध अस्पतालों व झोलाछापों के लिए जनपद में टीम गठित की गई थी।
कहाँ गई स्वास्थ्य विभाग की टीम और कहां गया अभियान, सब ठंढे बस्ते में। महेवागंज कस्बे में हर रोज नये नये हास्पिटल खुल रहे हैं। मरीज लाने के लिए गाओं गाओं में दलाल लगाए जाते है जो लोगो को अस्पताल में मरीजों को भेजने का काम करते है इस गोरख धंधे में सफ़ेद कालर का भी पीछे से हाथ होता है। वैसे तो यहाँ बहुत से अवैध अस्पताल संचालित हैं। इस इलाके में अक्सर चीखपुकार लोग सुनते है कि अस्पताल में भर्ती कराया लाखों रूपये लग गए लेकिन जान नहीं बच पायी। आये दिन गलत इलाज से कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं। लेकिन सीएचसी अधीक्षक के साये में अवैध अस्पताल लगातार संचालित हो रहा है लोगों के जीवन से खिलवाड़ भी किया जा रहा है। जिले का प्रशासन भी है जानबूझकर मौन।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
